---Advertisement---

PM Modi US Visit: कांग्रेस में दरार? भारत-अमेरिका द्विपक्षीय वार्ता पर Rahul Gandhi, Shashi Tharoor के बयानों में जमीन आसमान का अंतर; क्या है गड़बड़

PM Modi US Visit: भारत-अमेरिका द्विपक्षीय वार्ता को लेकर कांग्रेस, एक तरफ जहां राहुल पीएम पर तंज कस रहे है वही थरूर तारीफ कर रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 14, 2025 3:44 अपराह्न

PM Modi US Visit
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi US Visit: पीएम मोदी अपने अमेरिकी दौरे पर है, गौरतलब है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड और पीएम मोदी के मुलाकात के चर्चें पूरी दुनिया में इस वक्त हो रहे है। इसी बीच भारत-अमेरिका द्विपक्षीय वार्ता के लेकर विपक्ष अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। लेकिन जो सबसे दिलचस्प बात रही, वह थी की कांग्रेस खेमे में PM Modi US Visit और द्विपक्षीय वार्ता को लेकर अलग-अलग मत नजर आ रहे है। एक तरह जहां कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गौतम अडानी मामले को लेकर तंज कसा है तो वहीं शशि थरूर ने इस द्विपक्षीय वार्ता को अच्छा बताया है। वहीं अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या कांग्रेस पार्टी में क्या कोई गड़बड़ चल रही है?

PM Modi US Visit पर Rahul Gandhi का पीएम मोदी पर तंज

गौरतलब है कि दुनिया के दो सबसे मजबूत देश भारत और अमेरिका के राष्ट्रअध्यक्षों ने आपस में मुलाकात की थी, जिसके बाद से ही दुनियाभर में कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई थी। इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर गौतम अडानी मामले पर पीएम मोदी पर जबरदस्त कसा है, उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि

“देश में सवाल पूछो तो चुप्पी, विदेश में पूछो तो निजी मामला! अमेरिका में भी मोदी जी ने अडानी जी के भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल दिया! जब मित्र का जेब भरना मोदी जी के लिए “राष्ट्र निर्माण” है, तब रिश्वतखोरी और देश की संपत्ति को लूटना “व्यक्तिगत मामला” बन जाता है”।

Shashi Tharoor ने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय वार्ता को बताया उत्साहजनक

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस सांसद Shashi Tharoor ने पीएम नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा पर कहा कि “अब तक हमने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ट्रंप के प्रेस बयानों से जो देखा है, वह बहुत उत्साहजनक है। हम सभी की कुछ बड़ी चिंताओं को दूर किया गया है। व्यापार और टैरिफ के सवाल पर, उन्होंने एक साथ बैठने और एक गंभीर बातचीत करने का फैसला किया है जो सितंबर-अक्टूबर तक समाप्त हो जाएगी।

अवैध आव्रजन मुद्दे पर, एकमात्र चीज गायब थी जिस तरह से उन्हें वापस भेजा गया था। अन्यथा, उनका रुख बिल्कुल सही था। ये गुमराह युवा हैं जिन्हें गुमराह किया गया है। अवैध रूप से प्रवास करने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित किया गया। रक्षा मोर्चे पर, हमें एफ-35 स्टील्थ विमान बेचने की प्रतिबद्धता बहुत मूल्यवान है क्योंकि यह एक अत्याधुनिक विमान है”।

Rahul Gandhi, Shashi Tharoor के बयानों में जमीन आसमान का अंतर

गौरतलब है कि एक तरफ जहां शशि थरूर PM Modi US Visit और बैठक पर प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए नजर आ रहे है तो वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया, वहीं इसके बाद से ही कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है, क्या कांग्रेस पार्टी में कुछ गड़बड़ चल रही है, क्योंकि पार्टी के बयानों में काफी अंतर नजर आ रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026