नए साल से पहले भारत को कई बड़ी सौगातें देंगे PM Modi, 42 परियोजनाएं का करेंगे उद्घाटन, हर योजना की लागत 5000 करोड़ से ज्यादा

PM Modi: नए साल से पहले भारत को कई बड़ी सौगातें मिलने वाली हैं। PM Modi अगले साल से पहले कुल 42 परियोजनाएं का उद्घाटन करेंगे।

PM Modi

PM Modi

PM Modi: भारत को जल्द ही कई बड़ी सौगातें मिलने वाली हैं। ये सौगातें अहम इसलिए भी हैं क्योंकि इन पर दूसरे देशों की नजर है। दरअसल, नए साल से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को कई बड़ी सौगातें देंगे। इसमें कुल 42 परियोजनाएं शामिल हैं, जिनका PM मोदी उद्घाटन करेंगे। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर योजना की लागत 5000 करोड़ रुपये से ज्यादा की है। ये सभी परियोजनाएं भारत के काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

2024 पर PM Modi का फोकस

भारत सरकार के विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, PM मोदी ने अपनी सभी मंत्रियों को ये निर्देश दिए हैं कि अगले 9 महीने की यात्रा पर फोकस किया जाए। PM मोदी ने सभी मंत्रियों के जनता के बीच जाकर उन्हें सरकार की नीतियों से अवगत कराने और उन्हें परियोजनाओं की जानकारी देने को कहा है। सोमवार को हुई मोदी कैबिनेट की बैठक में इन परियोजनाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान PM मोदी ने कड़ी मेहनत करने वाले मंत्रियों और सचिवों की सराहना की।

‘नीति नहीं परिणाम दिखना चाहिए’

सरकारी सूत्र ने बताया कि PM मोदी ने सभी मंत्रियों को जमीनी स्तर पर काम करने के निर्देश दिए हैं। बैठक के दौरान PM मोदी ने कहा कि बीते 9 साल के कार्यकाल में सरकार की कई बड़ी उपलब्धियां हैं। लेकिन, अब हमारा फोकस अब 9 महीने की यात्रा पर होना चाहिए। जनता के बीच जाओ और उन्हें सरकार की नीतियों और परियोजनाओं से अवगत करवाओ। उन्होंने कहा कि नीति दिखाने से नहीं चलती है, उसके परिणम भी दिखने चाहिए। ऐसे में सभी अगले 9 महीने में जी तोड़ मेहनत करें।

इन परियोजनाएं का होगा उद्घाटन

बता दें कि 26 जनवरी 2024 से पहले PM मोदी कुल 42 परियोजनाएं के उद्घाटन कर सकते हैं। ये परियोजनाएं लगभग तैयार हैं और सरकार इन्हें जल्द से जल्द जनता को समर्पित करना चाहती है। इन परियोजनाएं में दुनिया का सबसे ऊंचा पुल चिनाब ब्रिज भी शामिल है। जो जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में तैयार हो रहा है। इसके अलावा द्वारका एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मेरठ रैपिड ट्रांजिट सिस्टम, पुणे और बेंगलुरु में मेट्रो परियोजनाएं, श्रीनगर-बारामूला रेल लाइन परियोजना, अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे, तमिलनाडु में रामेश्वरम को जोड़ने वाला पंबन रेलवे ब्रिज, 1,800 किलोमीटर लंबा मेहसाणा- बठिंडा गैस पाइपलाइन और 4जी नेटवर्क परियोजना भी शामिल है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version