---Advertisement---

Manipur Violence: महिलाओं से बर्बरता मामले में पुलिस को मुख्य आरोपी के खिलाफ मिले कई सबूत, वीडियो बनाने वाला फोन भी बरामद

Manipur Violence: महिलाओं से बर्बरता मामले में पुलिस को मुख्य आरोपी के खिलाफ कई सबूत मिले हैं। पुलिस ने वीडियो बनाने वाला फोन भी बरामद कर लिया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 24, 2023 10:31 पूर्वाह्न

Manipur Violence
Follow Us
---Advertisement---

Manipur Violence: मणिपुर में महिलाओं से बर्बरता मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि, अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। इनमें मुख्य आरोपी भी शामिल है, जिसे पुलिस ने कुछ दिनों पहले ही गिरफ्तार किया था। पुलिस को मुख्य आरोपी के खिलाफ कई सबूत भी मिले हैं।

वीडियो बनाने वाला फोन भी बरामद

इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के पास से वीडियो बनाने वाला फोन भी बरामद कर लिया है। ये वही फोन है जिससे कुकी महिलाओं की नग्न परेड का वीडियो बनाया गया था। इस फोन के मिलने से पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। ये फोन जांच में महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकता है। फिलहाल मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

आरोपियों को 11 दिन की पुलिस रिमांड

पुलिस ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि अब तक 6 आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। जिन्हें 11 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा वायरल वीडियो के जरिए अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

नाम न बताने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी का फोन भी बरामद किया गया है। जिसे जांच के लिए साइबर सेल को भेजा गया है। अधिकारी ने दावा किया है कि ये वही फोन है जिससे वीडियो बनाया गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 3, 2026

Punjab News

जून 3, 2026

Punjab News

जून 3, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 3, 2026

Punjab News

जून 3, 2026

Rashifal 4 June 2026

जून 3, 2026