---Advertisement---

Pradhan Mantri Awas Yojana: खुशखबरी! पीएम नरेन्द्र मोदी ने PMAY-G के 1 लाख लाभार्थियों को भेजी पहली किस्त, जानें किसे मिलेगा फायदा  

Pradhan Mantri Awas Yojana: खुशखबरी! पीएम नरेन्द्र मोदी ने PMAY-G के 1 लाख लाभार्थियों को भेजी पहली किस्त

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 15, 2024 4:39 अपराह्न

Pradhan Mantri Awas Yojana
Follow Us
---Advertisement---

Pradhan Mantri Awas Yojana: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक लाख लोगों को बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी ने 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे वीडियो कॉनफ्रेंसिंग के जरिए जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान(पीएम-जनमन) के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (PMAY-G) के 1 लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी कर दी। पीएम मोदी ने इस अवसर पर पीएम-जनमन के लाभार्थीयों से बात भी की। आपको बता दें कि इसके लिए सरकार ने 24000 करोड़ रूपये का बजट रखा है। इसके अंतर्गत 9 मंत्रालय शामिल किए गए है।

क्या है पीएम-जनमन योजना

2011 की जनगणना के अनुसार भारत में अनुसूचित जनजाति (एसटी) की आबादी 10.45 करोड़ है। जिसमें 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार के 75 समुदायों को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के रूप में पहचाना गया है। ये पीवीटीजी सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक क्षेत्रों में कमजोरियों से जूझ रहे है अनुसूचित जनजाति के लिए है । बता दें कि इस योजना की शुरूआत 15 नवंबर 2023 को किया गया था। गौरतलब है कि बजट 2023-24 के दौरान इसकी घोषणा की गई थी।

योजना के तहत क्या मिलेगा

योजना के तहत गरीब और पिछड़ों की बस्तियों को सुरक्षित आवास में बदलने के साथ उन्हें स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षा, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, पोषण, दूरसंचार कनेक्टिविटी और स्थायी आजीविका के अवसरों तक इन लोगों की पहुंच स्थपित की जाएगी। इस योजना में वन धन विकास केंद्रों की स्थापना की जाएगी, ताकि वन उपज का व्यापार किया जा सके। इसके साथ ही 1 लाख घरों के लिए ऑफ ग्रिड सौर ऊर्जा प्रणाली साथ ही सौर स्ट्रीट लाइट स्थापित भी इस योजना में शामिल है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026