---Advertisement---

Prashant Kishor: बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ी हार के बाद अचानक गायब हुए जन सुराज के संस्थापक; विश्व बैंक के कर्ज़ में हेराफेरी का लगाया आरोप; जानें सबकुछ

Prashant Kishor को बिहार विधानसभा चुनाव करारी हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने 243 में से एक शून्य सीट मिली है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 16, 2025 1:35 अपराह्न

Prashant Kishor
Follow Us
---Advertisement---

0Prashant Kishor: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को बिहार विधानसभा चुनाव करारी हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने 243 में से एक शून्य सीट मिली है, जो प्रशांत किशोर के लिए किसी धक्का से कम नहीं है। नतीजों के बाद प्रशांत किशोर पूरी तरह से गायब हो गए है। वहीं अब खबर सामने आ रही है। जन सुराज की पार्टी ने बीजेपी और जेडीयू पर गंभीर आरोप लगाया है। दरअसल जन सुराज के अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि “एनडीए को प्रचंड बहुमत के लिए बधाई। लेकिन यह ख़रीदा हुआ जनादेश है।” वहीं अब इसे लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है।

जनसुराज ने बीजेपी, जेडीयू पर लगाया गंभीर आरोप

जन सुराज के अध्यक्ष उदय सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि “एनडीए को प्रचंड बहुमत के लिए बधाई। लेकिन यह ख़रीदा हुआ जनादेश है। 21 जून के बाद, सरकार ने इस जनादेश को पाने के लिए सरकारी खजाने से 40,000 करोड़ रुपये खर्च किए। इसका असर बिहार की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। आने वाले समय में, लोग देखेंगे कि उनके पास शिक्षा, स्वास्थ्य या बुनियादी ढाँचे के लिए पैसे नहीं होंगे। उन्होंने विश्व बैंक से लिए गए ऋण में से 14,000 करोड़ रुपये भी बाँट दिए हैं। यही कारण है कि उन्हें प्रचंड बहुमत मिला।

जहाँ तक जन सुराज की बात है, जन सुराज के मतदाता अंत में डर गए। मुझे लगता है कि राजद के सत्ता में लौटने के डर से, उन्होंने पिछले कुछ दिनों में यह तय किया कि उनके लिए एनडीए को वोट देना ज़्यादा सुरक्षित होगा। हमसे जो गलती हुई, वह यह है कि हम लोगों में यह विश्वास जगाने में नाकाम रहे कि भले ही मुसलमान खुलकर हमारे साथ न दिख रहे हों, लेकिन बिहार में एक वैकल्पिक व्यवस्था हो सकती है। हम इस गलती को ध्यान में रखेंगे और आने वाले समय में इस पर काम करेंगे”।

अचानक कहां गायब हुए Prashant Kishor?

जन सुराज के संस्थापक प्रशात किशोर बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद प्रशांत किशोर अचानक गायब हो गए। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। बता दे कि चुनावी जनसभा के दौरान पीके उर्फ प्रशांत किशोर ने कहा था कि अगर नीतीश की पार्टी जेडीयू की सीट 25 से भी अधिक आ जाती है, तो वह राजनीति छोड़ देंगे। इसके अलावा भी कई तरह के सवाल उठ रहे है कि क्या इस हार के बाद प्रशांत किशोर की पारी समाप्त होने जा रही है या फिर वह एक नई शुरूआत करने जा रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026