---Advertisement---

बिहार में बाढ़ की समस्या से परमानेंट छुटकारा दिलाएंगे Prashant Kishor; बता दिया पूरा ब्लूप्रिंट; जानें पूरी डिटेल

Prashant Kishor; जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव पास आ रहा है, सभी पार्टियां अपना पूरा दमखम लगा रही है, और चुनावी मैदान में कूद पड़ी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 21, 2025 6:33 अपराह्न

Prashant Kishor
Follow Us
---Advertisement---

Prashant Kishor: जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव पास आ रहा है, सभी पार्टियां अपना पूरा दमखम लगा रही है। एक तरफ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव SIR को लेकर पूरे बिहार में रैली कर रहे है, तो वहीं नीतीश कुमार भी लगातार जनसभाओं को संबोधित कर रहे है। इसके अलावा एक नाम की जो सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है Prashant Kishor, दरअसल प्रशांत किशोर कई महीनों से बिहार के अन्य-अन्य जिलों में जनसभाओं को संबोधित कर रहे है, जहां वह शिक्षा, रोजगार, बाढ़ और पलायन का मुद्दा काफी गंभीरता से रख रहे है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग उनको सुनने के लिए आ रहे है। मालूम हो कि बिहार के कई जिले बाढ़ की चपेट में आते है, जिससे लाखों लोग बेघर हो जाते है। वहीं अब जन सुराज के संस्थापक ने बाढ़ की समस्या से परमानेंट छुटकारा का ब्लूप्रिंट दे दिया है।

बिहार में बाढ़ की समस्या से परमानेंट छुटकारा दिलाएंगे Prashant Kishor

बिहार में हर साल कई ऐसे जिले है, जहां बाढ़ आ जाता है, जिसकी वजह से लाखों लोग बेघर हो जाते है। बड़ी संख्या में जान माल का नुकसान होता है। इसी बीच मीडिया से बात करते हुए Prashant Kishor ने साफ कहा कि बाढ़ पर हम लोगों ने कहा कि अगर जन सुराज की व्यवस्था बनेगी, ये जितने कोशी प्रोजेक्ट, गंडक प्रोजेक्ट, बागमती प्रोजेक्ट चल रहे है, इन सबको बंद करके बिहार में एक प्रोजेक्ट बनेगा, जिसमे सारे नदियों का एक बार आकलन करके एक ही वॉटर ग्रिड बनाया जाएगा, ताकि उत्तर के जिलों में जहां पानी और बाढ़ की समस्या है।

यहां से पानी को निचे ले जाया जा सके, और मध्य के जिले जहां जल जमाव की समस्या है, वहां इसे जोड़ा जाए, और फिर नीचे साउथ बिहार जहां सूखे की समस्या है। जब तक पूरे बिहार में एक वॉटर ग्रिड नहीं बनेगा, तब तक बाढ़ की समस्या कभी खत्म नहीं होगा।

क्या बिहार विधानसभा चुनाव में किंग मेकर बनेंगे प्रशांत किशोर

जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे जन सुराज के संस्थापक Prashant Kishor और लोकप्रिय होते है, कई मीडिया रिपोर्ट यह दावा कर रहे है क प्रशांत किशोर भी सीएम की रेस में चल रहे है। वहीं बिहार की जानकारी रखने वाले कई राजनीतिक पंडितों का मानना है कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होगा। हालांकि यह महज एक कयास है, अभी तक चुनाव आयोग की तरफ से तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026