---Advertisement---

NDA MPs Meeting: ‘मिशन 2024’ की तैयारियां शुरू, NDA सांसदों के साथ आज पहली बैठक करेंगे PM मोदी, चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा

NDA MPs Meeting: लोकसभा चुनाव 2024 के रण की तैयारी के मद्देनजर एनडीए सांसदों की बैठकों का पहला चरण आज से शुरू हो रहा है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 31, 2023 11:04 पूर्वाह्न

NDA MPs Meeting
Follow Us
---Advertisement---

NDA MPs Meeting: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) का काउंटडाउन अब शुरू हो चुका है। चुनावों के मद्देनजर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में NDA (National Democratic Alliance) भी अपने सांसदों के साथ बैठक करने जा रही है। जिसको लेकर 11 दिन का कार्यक्रम बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इन बैठकों में शामिल होंगे और NDA के सांसदों को जीत का मंत्र देंगे।

बैठक के लिए NDA सांसदों के 11 ग्रुप बने

NDA के सांसदों की पहली बैठक आज (31 जुलाई) होने जा रही है। बैठक में उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के सांसद मौजूद रहेंगे। NDA की बैठकों का ये कार्यक्रम 10 अगस्त तक चलेगा।

इस बीच कई बैठकें आयोजित की जाएंगी। जहां, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। पार्टी सूत्रों की मानें तो इन बैठकों के लिए NDA सांसदों के कुल 11 ग्रुप बनाए गए हैं। हर दिन बैठक के लिए दो ग्रुप बुलाए जाएंगे। जिसमें से एक बैठक 6:30 बजे और दूसरी बैठक 7:30 बजे शुरू होगी।

आज इन सांसदों की होगी बैठक

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज पहली बैठक उत्तर प्रदेश के सांसदों के साथ होगी। ये बैठक दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में शाम 6:30 बजे बुलाई गई है। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BJP नेता संजीव बालियान और बीएल वर्मा मौजूद रहेंगी।

जबकि, दूसरी बैठक संसद भवन में शाम 7:30 बजे होगी। बैठक में पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के सांसद शामिल होंगे। जबकि, बैठक में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, शांतनु ठाकुर सहित कई BJP नेता मौजूद रहेंगे। दोनों बैठक में PM भी शामिल होंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026