---Advertisement---

Droupadi Murmu: धंसा हेलीपैड, अधिकारियों के हाथ-पांव फूले! केरल दौरे पर प्रेसिडेंट मुर्मू के साथ टला हादसा, वीडियो देख हैरान हो जाएंगे

प्रेसिडेंट Droupadi Murmu केरल दौरे पर हैं जहां पत्तनामथिट्टा के प्रमदम स्टेडियम में बना हेलिपैड का एक हिस्सा हेलिकॉप्टर के लैंड होते ही धंस गया।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 22, 2025 11:46 पूर्वाह्न

Droupadi Murmu
Follow Us
---Advertisement---

Droupadi Murmu: दक्षिम में स्थित केरल राज्य के आधिकारिक दौरे पर पहुंची प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू बाल-बाल बची हैं। हुआ यूं कि लैंडिंग के वक्त हैलीपैड का एक हिस्सा धंस गया जिससे हेलिकॉप्टर अनियंत्रित हो गया। इस पूरे प्रकरण को लेकर मौके पर मौजूद अधिकारियों के हाथ-पांव फूले नजर आए।

आनन-फानन में अफसरों ने मौके पर मोर्चा संभालते हुए बड़े हादसे को टाल दिया। दावा किया गया कि वायुसेना के हेलिकॉप्टर का वजन ज्यादा था जिसके कारण हेलीपैड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ और बड़ा हादसा टल गया। इस पूरे प्रकरण का वीडियो भी सामने आया है जिसको देखकर लोग हैरान हो सकते हैं।

केरल दौरे पर प्रेसिडेंट Droupadi Murmu के साथ टला बड़ा हादसा

केरल के आधिकारिक दौरे पर पहुंची प्रेसिडेंट मुर्मू के साथ बड़ा हादसा टल गया है। दरअसल, भारतीय राष्ट्रपति राजधानी तिरुवनंतपुरम जाने के लिए वाया हेलिकॉप्टर पत्तनामथिट्टा के प्रमदम स्टेडियम पहुंची। इस दौरान जिस हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर ने लैंड किया उसका एक हिस्सा थोड़ा नीचे धंस गया।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है जिसमें वायुसेना के हेलिकॉप्टर के क्षतिग्रस्त हिस्से को देखा जा सकता है। आलम ये रहा है कि मौके पर मौजूद अफसरों के हाथ-पांव फूलने लगे और आनन-फानन में पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने हेलिकॉप्टर को धंसे हिस्से से बाहर निकालने का काम किया।

सबरीमाला मंदिर के लिए रवाना हुईं प्रेसिडेंट मुर्मू

दक्षिण भारत के साथ अन्य सभी राज्यों में चर्चा का विषय रहने वाले सबरीमाला मंदिर के प्रवेश द्वार समेत अन्य इलाकों में सुरक्षा के खास इंतजाम हैं। इसकी प्रमुख वजह है प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू का सबरीमाला मंदिर दौरा। भारतीय राष्ट्रपति आज तिरुवनंतपुरम से पत्तनामथिट्टा होते हुए सबरीमाला मंदिर के लिए रवाना हो चुकी हैं।

चार दिवसीय दौरे पर केरल पहुंची प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू आज सबरीमाला मंदिर जाएंगी। इसके बाद आगामी कल यानी गुरुवार को तिरुवनंतपुरम में राजभवन में पूर्व राष्ट्रपति केआर नारायणन की प्रतिमा का अनावरण होना है। प्रेसिडेंट मुर्मू भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी। इसके साथ ही वो वर्कला में शिवगिरी मठ में श्री नारायण गुरु के महासमाधि शताब्दी समारोह में भी शिरकत करेंगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 25 April 2026

अप्रैल 24, 2026

Viral Video

अप्रैल 24, 2026

US-Iran War

अप्रैल 24, 2026

Darbhanga Airport

अप्रैल 24, 2026

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 24, 2026

Viral Video

अप्रैल 24, 2026