---Advertisement---

Pune Fire Video: सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, धू-धू कर जल गए दर्जनों से ज्यादा मोटरसाइकिल; देंखे वीडियो

Pune Fire Video: महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरतंगेत फुटेज सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पुणे के एक बाइक सर्विस सेंटर में सुबह-सुबह आग लग गई जिसके कारण करीब 25 मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गईं।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 5, 2023 5:59 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Pune Fire Video: महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरतअंगेज फुटेज सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पुणे के एक बाइक सर्विस सेंटर में सुबह-सुबह आग लग गई जिसके कारण करीब 25 मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गईं। खबरों की माने तो आज सुबह पुणे के सिंहगढ़ रोड पर स्थित एक सर्विस स्टेशन में आग लगने की खबर सामने आई। हालाकि इसमें किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है।

आग लगते ही स्थानिय लोगों द्वारा इसकी जानकारी दमकल नियंत्रण कक्ष को दी गई जिसके बाद से दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

धू-धू कर जल उठे दो पहिया वाहन

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पुणे के एक बाइस सर्विस स्टेशन में आग लगने से करीब 25 दो पहिया वाहन धू-धू कर जल उठे। समाचार एजेंसी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि आग की लपटे तेजी के साथ उपर की ओर उठ रही हैं। वहीं सर्विस स्टेशन के अंदर जले हुए दर्जनों बाइक और स्कूटी भी नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू

बता दें कि पुणे के सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग पर काबू पा लिया गया है। हालाकि इसकी लपटे इतनी तेज थी कि दमकल नियंत्रण कक्ष के कर्मचारियों को इस पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। खबर है कि इस आग को बुझाने के लिए स्थानिय दमकल नियंत्रण कक्ष से दमकल की पांच गाड़ियों को भेजा गया। इसके बाद से आग पर काबू पाया जा सका है।

बता दें कि सर्विस स्टेशन में लगी इस भीषण आग के कारण सर्विस के लिए आईं करीब 25 बाइकें जलकर खाक हो गई हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 30, 2026

Rampur Viral Video

मार्च 30, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 30, 2026

Nitish Kumar

मार्च 30, 2026

Leave a Comment