---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में ‘आप’ की महा रैली, प्रशासन ने किया रूट डायवर्जन, घर से निकलने से पहले चैक करें डिटेल्स

Punjab News: आज पंजाब में 'आप' की महारैली, प्रशासन ने किया रूट डायवर्जन, जानें क्या है पूरी खबर

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: दिसम्बर 10, 2023 1:51 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार लगातार राज्य के लोगों को अलग-अलग सुविधा देने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही भगवंत मान की सरकार लगातार लोगों के लिए नई-नई योजनाएं भी लेकर आ रही है। ताकि पंजाब में आम लोगों का जीवन पहले से और भी ज्यादा बेहतर हो सके।

नई योजनाओं को हरि झंड़ी दिखाई जाएगी

इसी कड़ी में आज पंजाब के धनानसु गांव में एक बड़ा पंडाल लगाया गया है। जहां पर आम आदमी पार्टी के मुखिया यानी कि अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान मौजूद रहेंगे और यहां से वे उन कर्मचारियों को और वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे। जिनकी तरफ से पंजाब में घर-घर राशन पहुंचा जाएगा या फिर घरों में जाकर लोगों के काम किए जाएंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल आज पंजाब को 43 नई सुविधाओं की योजना का लाभ देने वाले हैं। बता दें कि इस योजना के तहत लोगों को अपने स्वेच्छा अनुसार सुविधा मिलेगी।

प्रशासन ने किया रूट डायवर्जन

जानकारी के लिए बता दें कि इस महारैली के चलते प्रशासन ने रूट डायवर्जन भी किया है। ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। लुधियाना पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री की महारैली की वजह से चार मुख्य मार्गो को बंद कर दिया गया है। बंद किए गए इन मुख्य मार्गों का नाम समराला चौक से कोहाड़ा रोड, साहनेवाल से कोहाडा रोड, नीलों से कोहाड़ा- घनानसु रोड और सदर्न बाईपास प्रभावित रहेंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि जो भी लोग समराला चौक से चंडीगढ़ की तरफ जाते हैं। उन्हें शेरपुर चौक से दोराहा फिर से नीलों साइड की तरफ से चंडीगढ़ जाना होगा।

वहीं चंडीगढ़ की तरफ से लुधियाना की तरफ आने वाले लोग को नीलों नहर से दोराहा बाईपास होते हुए लुधियाना आ सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026