---Advertisement---

Punjab News: भगवंत मान सरकार ने हासिल कि एक और बड़ी उपलब्धि, जमीन-जायदाद रजिस्ट्रियों में 42 प्रतिशत का इजाफा; जानें डिटेल

Punjab News: पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद से सरकार नए-नए मुकाम हासिल कर रही है। भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब नई दिशा की ओर जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 7, 2024 3:46 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही सरकार नए-नए मुकाम हासिल कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में शिक्षा से लेकर रोजगार तक पंजाब के लोगों को काफी सुविधा मिली है। इसी बीच पंजाब के राजस्व मंत्री ने एक और अहम जानकारी दी है। दरअसल पंजाब में जमीन-जायदाद की रजिस्ट्रियों से पंजाब सरकार के खजाने में जून 2024 दौरान रिकॉर्ड 42 प्रतिशत ज्यादा आमदनी हुई है।

राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने दी जानकारी

पंजाब के राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने जानकारी देते हुए कहा कि “पंजाब ने जून 2024 में स्टांप और पंजीकरण राजस्व में 42% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की, जो कि 452.96 करोड़ रूपये है, जो जून 2023 में 319.33 करोड़ रूपये से अधिक है। मई 2024 में, राजस्व 526.36 करोड़ रूपये तक पहुंच गया,

जो मई 2023 के 430.63 करोड़ रूपये से 22% अधिक है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह पारदर्शी, परेशानी मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त सेवाओं का परिणाम है। भगवंतमान सरकार का पहले दिन से ही लक्ष्य ध्यान भ्रष्टाचार मिटाने और सकारात्मक बदलाव लाने पर है”।

राजस्व की आमदनी में लगातार विस्तार

ब्रह्म शंकर जिम्पा ने आगे जानकारी दी की राज्य की आमदन में लगातार विस्तार हो रहा है और स्टैंप और रजिस्ट्रेशन के अंतर्गत बड़ी रकम सरकार के खजाने में आ रही है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के काम को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए पंजाब सरकार पहले दिन से ही सार्थक प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि इससे पहले मान सरकार ने शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी नए आयाम हासिल किए है। हजारों की संख्या में युवाओं को रोजगार देने का काम मान सरकार ने किया है। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को स्कूलों में वर्ल्ड क्लास सुविधा मुहैया कराई जा रही है। ताकि बच्चों का उज्जवल भविष्य बन सके।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026