---Advertisement---

Punjab News: ‘जालंधर वेस्ट को सर्वश्रेष्ठ बनाएंगे’, उपचुनाव में AAP की जीत के बाद CM Mann की प्रतिक्रिया; जानें डिटेल

Punjab News: पंजाब की जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट आज लगातार सुर्खियों में है। इसका प्रमुख कारण है आज इस सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम घोषित होना। चुनाव आयोग की साइट पर दर्ज जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab News) के जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशी मोहिंदर भगत ने एकतरफा जीत हासिल कर ली है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 13, 2024 5:39 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब की जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट आज लगातार सुर्खियों में है। इसका प्रमुख कारण है आज इस सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम घोषित होना। चुनाव आयोग की साइट पर दर्ज जानकारी के मुताबिक पंजाब के जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव (By Election) में, आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशी मोहिंदर भगत ने एकतरफा जीत हासिल कर ली है।

जालंधर विधानसभा सीट पर AAP प्रत्याशी की जीत के बाद पंजाब (Punjab News) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Mann) की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम मान ने अपने आधिकारिक हैंडल से आप प्रत्याशी मोहिंदर भगत को बधाई देते हुए ऐलान किया है कि “हम (पंजाब सरकार) जालंधर वेस्ट को सर्वश्रेष्ठ बनाएंगे।” सीएम मान ने इस ऐलान को लेकर अब खूब सुर्खियां बन रही हैं।

CM Mann की प्रतिक्रिया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर वेस्ट विधानसभा उपचुनाव में अपनी पार्टी की जीत के बाद प्रतिक्रिया दी है। सीएम मान (CM Mann) ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से लिखा है कि “जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में AAP की शानदार जीत पर सभी को बधाई। बड़ी बढ़त के साथ जीत दर्शाती है कि पूरे पंजाब में लोग हमारी सरकार के काम से बहुत खुश हैं।”

सीएम मान ने ये भी ऐलान किया है कि “उपचुनाव के रूप में वादे के मुताबिक हम जालंधर वेस्ट को सर्वश्रेष्ठ बनाएंगे।”

AAP प्रत्याशी ने जताया आभार

जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद AAP उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने सभी मतदाताओं, पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आभार जताया है।

AAP प्रत्याशी ने स्पष्ट किया है कि वे मतदाताओं के प्रति आभारी हैं और बतौर विधायक अपने क्षेत्र में विकास कार्य को पहली प्राथमिकता देकर अपने दायित्वों का पालन करेंगे।

उपचुनाव का परिणाम

पंजाब के जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में AAP प्रत्याशी ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी को मुकाबले में एकतरफा हरा दिया।

चुनाव आयोग की साइट पर दर्ज जानकारी के मुताबिक AAP प्रत्याशी मोहिंदर भगत को 55246 वोट, दूसरे नंबर पर रहे BJP प्रत्याशी शीतल अंगुरल को 17921 वोट, कांग्रेस की सुरिंदर कौर को 16757 वोट, शिरमणि अकाली दल की सुरजीत कौर को 1242 वोट मिले हैं। शेष अन्य उम्मीदवारों को हजार से भी कम वोट मिले हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026