---Advertisement---

Punjab News: आंदोलन को लेकर किसान संगठनों से CM Mann ने की अपील, कहा- ‘रेलवे ट्रैक और सड़क मार्गों पर न करें व्यवधान’ 

Punjab News: मुआवजे और कर्जमाफी के लिए पंजाब के किसान आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में सीएम मान ने किसान संगठनों से अपील करते हुए कहा, कि किसान संगठन आंदोलन के दौरान सड़क और रेलवे ट्रैक को अवरुद्ध न करें।

Avatar of Sanjeev123

By: Sanjeev123

Published: अक्टूबर 4, 2023 7:18 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के किसान अपनी मांगों को लेकर पिछले दिनों बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया था। ऐसे में उस दौरान आम जनता को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ा था। किसान 28 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक रेलवे ट्रैक पर धरना दे रहे थे। इस दौरान रेलवे ने संबंधित मार्गों के कुछ ट्रेनों को स्थगित किया और कुछ की समय सारिणी में बदलाव किया था। वहीं धरने के कारण सड़क मार्ग भी पूरी तरह से प्रभावित रहा। ऐसे में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसान संगठनों से अपील करते हुए बड़ी बात कही। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसान संगठनों से अपील में क्या कहा?

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब के चमकौर साहिब पहुंचे। दरअसल यहां उन्हें राज्य की धान खरीद की औपचारिक शुरुआत करनी थी। ऐसे में इस दौरान वहां भारी संख्या में किसान बंधू भी आए हुए थे। ऐसे में सीएम मान ने किसान संगठनों से अपील करते हुए कहा, कि किसान भाई आंदोलन के दौरान सड़क और रेलवे ट्रैक को अवरुद्ध न करें। इससे आम जनता को काफी परेशानी से होकर गुजरना पड़ता है। उन्होंने आगे कहा, कि हम आपकी मांगों को आगे करने के लिए केंद्र सरकार के पास जाएंगे। साथ ही आपके लिए संबंधित मुद्दों की बातचीत के लिए हमेशा तैयार भी रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने किसानों की दी बड़ी राहत 

देखा जाए तो इस वर्ष भारी बारिश के कारण पंजाब के खेतिहर किसानों की काफी फसल नुकसान हो गयी। उसकी मुआवजे और कर्जमाफी के लिए किसान आंदोलन कर रहे हैं। उनकी मांग किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवार में एक सरकारी नौकरी को लेकर भी है। बता दें कि यह मांग उनकी केंद्र सरकार से है। सबसे ज्यादा तवज्जो किसान MSP गारंटी पर दे रहे हैं। 

ऐसे में उनकी बातों और मांगों को सुनते हुए मुख्यमंत्री ने हर संभव मदद करने का वादा किया। बता दें कि इस दौरान सीएम ने बताया, कि आपदा में हुआ बर्बाद फसल की भरपाई के लिए धनराशि देकर राहत दी जा रही है। इसके अलावा आगामी धान सीजन के लिए 37,000 करोड़ रुपए की नकद ऋण भी मिल चुकी है।  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।            

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Leave a Comment