---Advertisement---

Punjab News: CM Mann फिर हुए मेहरबान, सर्वसम्मति से पंच और सरपंच चुनने वाले गांवों को मिलेगा 5–5 लाख का तोहफा

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर प्रदेश वासियों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। उन्होंने राज्य के गांवों की सर्वांगीण विकास के लिए 5 लाख रुपए का विशेष ग्रांट देने का ऐलान किया है। उनका कहना है, कि यह पैसा उन गांवों को दिया जाएगा, जो सर्वसम्मति से पंच और ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 22, 2023 4:13 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर प्रदेश वासियों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। उन्होंने राज्य के गांवों की सर्वांगीण विकास के लिए 5 लाख रुपए का विशेष ग्रांट देने का ऐलान किया है। उनका कहना है, कि यह पैसा उन गांवों को दिया जाएगा, जो सर्वसम्मति से पंच और सरपंच चुनेंगे। दरअसल मुख्यमंत्री मान 5 लाख रुपए देने के पीछे का तर्क यह है, कि लोगों में जागरूकता बढ़ेगी। लोग की आपसी मतभेद कम होंगे साथ ही भाईचारा कायम रहेगा। 

सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान, राज्य में कायम रहेगा भाईचारा

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सर्वसम्मति से पंच और सरपंच चुनने वाले गांवों को विशेष ग्रांट के तौर पर 5 लाख रुपए देने का फैसला किया है। ऐसे में देखा जाए तो मुख्यमंत्री मान के इस कदम से सीधा फायदा प्रदेश की जनता को होने वाला है। लोग भाईचारा कायम रखते हुए सरपंच चुनकर गांव के विकास के लिए 5 लाख की राशि ले सकते हैं। इस पर मुख्यमंत्री का कहना है, कि गांव के लोग राजनीति को अच्छे से समझेंगे। आपसी मतभेद कम होंगे। 

5 लाख देने का पीछे का तर्क समझें

देखा जाए तो प्रदेश के मुखिया होने के नाते भगवंत मान एक तरफ शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति ला रहे हैं। बता दें कि पिछले महीने मान ने 72 शिक्षकों को स्किल डेवलपमेंट के लिए सिंगापुर भेजा था। इसके अलावा निर्माणाधीन पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल का जायजा लेने जब सीएम पहुंचे तो छात्रों ने फीस घटाने को लेकर आवाज बुलंद की । ऐसे सीएम ने फीस को कम करने की बात मान ली। इसके अलावा अभी बीते दिनों 14 अगस्त को मुख्यमंत्री ने आजादी के 76वीं वर्षगांठ पर 76 नए मोहल्ला क्लिनिक का उद्घाटन किया। ऐसे में देखा जाए तो प्रदेश के मुखिया पंजाब के लोगों के लिए हर संभव मदद और विकास की कोशिशों में जुटे हुए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026