---Advertisement---

Punjab News: CM मान ने भ्रष्टाचार के आरोपी पूर्व वित्त मंत्री पर साधा निशाना, बोले-‘विजिलेंस की कार्रवाई का सामना करें बादल’

Punjab News: पंजाब में बीते दिनों विजिलेंस ब्यूरो द्वारा पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल पर किए गए कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चुटकी ली है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: सितम्बर 26, 2023 9:03 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में बीते दिनों विजिलेंस ब्यूरो द्वारा पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल पर किए गए कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चुटकी ली है। सीएम मान ने कहा है कि मनप्रीत सिंह बादल को इस मामले का सामना करना चाहिए। वहीं इस दौरान मान ने ये भी कहा कि सच बोलना और उसका दिखावा करना दो अलग-अलग पहलु हैं।

सीएम मान ने पूर्व वित्त मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि ये वो लोग हैं जो सिर्फ सच बोलने का दिखावा करते हैं। पहले कहते थे हम सही हैं और विजिलेंस की कार्रवाई का सामना करेंगे और अब गिरफ्तारी से बचने के लिए कानून का शरण ले रहे हैं।

सीएम मान ने साधा पूर्व वित्त मंत्री पर निशाना

सीएम मान ने पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल पर विजिलेंस ब्यूरो द्वारा दर्ज किए गए मामले को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि ये दिखावा करने वाले लोग हैं जो कि जनता को अपने भाषणों से आकर्षित कर लेते हैं और फिर राज्य का खजाना लूटने का काम करते हैं। वहीं इस दौरान सीएम मान ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह के किसी भी वारदात को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पहले ये कहते हैं कि कानूनी कार्रवाई का सामना करेंगे और अब गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट की तरफ जा रहे हैं। सीएम मान ने इस दौरान तंज कसते हुए कहा कि मनप्रीत सिंह बादल को इमानदारी का दिखावा करने से पहले कानूनी कार्रवाई का सामना करना चाहिए।

पूर्व वित्त मंत्री पर लगे हैं भ्रष्टाचार के आरोप

दरअसल पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल समेत उनके कुछ अन्य सहयोगियों पर भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ये कार्रवाई बीते दिन पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा की गई। दर्ज किए प्राथमिकी के मुताबिक पूर्व वित्त मंत्री द्वारा खरीदे गए एक प्लॉट के मामले में अनियमितता पाई गई है। इसके तहत आरोप है कि मनप्रीत सिंह बादल ने अपने कार्यकाल के दौरान पंजाब के बठिंडा में वाणिज्यिक भूखंडों को अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए उसे आवासीय भूखंडों में बदल दिया था। इस संबंध में बठिंडा विकास प्राधिकरण (बीडीए) के अधिकारियों पर भी पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई देखने को मिली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 13, 2026

Punjab News

मार्च 13, 2026

Punjab News

मार्च 13, 2026

कल का मौसम 14 March 2026

मार्च 13, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 13, 2026

Leave a Comment