---Advertisement---

Punjab News: ड्रग्स के खिलाफ मान सरकार का अहम फैसला, नई टास्क फोर्स तस्करों पर कसेगी शिकंजा; जानें पूरी डिटेल

Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा ड्रग्स के रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाया जा सके।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 27, 2024 7:41 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा ड्रग्स के रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाया जा सके। इसी को देखते हुए पंजाब सरकार ने अहम फैसला लिया है, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की तर्ज पर अब नशा तस्करों के खिलाफ नई फोर्स गठित की गई है ताकि तस्करों को गिरफ्तार किया जा सके। बता दें कि इशका नाम नारकोटिक्स टास्क फोर्स का नाम दिया गया है। वहीं कल यानि 28 अगस्त को सीएम भगवंत मान मोहाली में नई इमारत का शुभआरंभ करेंगे।

सीएम मान कल जारी करेंगे व्हाट्सएप नंबर

सीएम मान मोहाली में नारकोटिक्स टास्क फोर्स की नई इमारत का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वह एक व्हाट्सएप नंबर करेंगे ताकि लोग अपने आस- पास हो रहे नशा तस्करी की जानकारी व्हाट्सएप नंबर के जरिए सरकार को दे सकें। वहीं इसके बाद पुलिस की तरफ से एक्शन लिया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि नई इमारत में आधुनिक लैब और कंप्यूटर स्थापित किए गए है ताकि तस्करों की पहचान की जा सके। वहीं इस टास्क फोर्स के पास नशे से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी। आने वाले समय में जिला स्तर पर भी टीम बनाई जाएंगी।

बॉर्डर पार से हो रही है ड्रग्स की तस्करी

बता दें कि पंजाब से सटी पाकिस्तान की सीमा का क्षेत्रफल काफी बड़ी है। वहीं पाकिस्तान में बड़ी मात्रा से बॉर्डर के रास्ते ड्रग्स की तस्करी की जाती है। हालांकि कई बार पंजाब पुलिस तस्करों समेत ड्रग्स के कई खेप पकड़े भी है। वहीं अब इन गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए बॉर्डर पर 40 करोड़ रूपये की लागत से कैमरे लगाने का काम शुरू किया गया है, ताकि तस्करों को गिरफ्तार किया जा सके और उनको पकड़ा जा सके। इस दौरान लगाए जाने वाले कैमरों का फोकस सीमा से लगते 5 किलोमीटर के एरिया पर रहेगा। जिससे अच्छी तरीके से निगरानी रखी जा सके।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 18, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 18, 2026