---Advertisement---

Punjab News: स्वतंत्रता दिवस से पहले हुई पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विशेष अभियान के तहत 170 रेलवे स्टेशनों की हुई चेकिंग; जानें डिटेल

Punjab News: सीएम मान के निर्देश पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ शुरू की गई विशेष मुहिम के तहत पंजाब पुलिस ने 170 रेलवे स्टेशनों की जांच की।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 10, 2024 12:54 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए राज्यों के पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान के निर्देश पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ शुरू की गई विशेष मुहिम के तहत पंजाब पुलिस ने 170 रेलवे स्टेशनों की जांच की। आपको बता दें कि यह विशेष अभियान पंजाब के डीजीपी गौरव यादव की अगुवाई में चलाया गया। मालूम को इस अभियान को पूरे राज्य में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक चलाया गया, जिसके चहत 170 रेलवे स्टेशनों की छानबीन की गई।

170 रेलवे स्टेशनों की हुई चेकिंग

स्पेशल कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने इस विशेष अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि एसपी रैंक के अधिकारी की देखरेख में हर स्टेशन पर कम से कम दो पुलिस कर्मियों को तैनात करने का फैसला लिया गया है जो संदिग्ध व्यक्तिों पर नजर रखेंगे। अर्पित शुक्ला ने आगे बताया कि विशेष अभियान के तहत 170 रेलवे स्टेशनों पर 1778 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ की गई। वहीं कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। इसके अलावा तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए है चेकिंग के दौरान लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके अलावा उनसे मित्रवत और विनम्र तरीके से व्यवहार किया जाए।

1800 से अधिक वाहनों की हुई जांच

पुलिस अधिकारी द्वारा दी जानकारी के अनुसार रेलव स्टेशन की पार्किंग में मौजूद करीब 1800 से अधिक वाहनों की जांच की गई है। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए गए है कि पार्किंग में 3 दिन से अधिक खड़े वाहनों की विशेष जांच की जाए।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां तेज

आगामी स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पंजाब पुलिस द्वारा समय- समय पर विशेष अभियान चलाया जाता रहा है ताकि राज्य में कानून व्यवस्था बनी रहे। 15 अगस्त 2024 को भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। जिसके तहत गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों की पुलिस को जरूरी दिशा – निर्देश भी दिए गए है ताकि राज्यों में किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 18, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 18, 2026