---Advertisement---

Punjab News: पंजाब AGTF को मिली बड़ी कामयाबी! हत्या समेत कई अपराधों में शामिल 5 आरोपियों पर कसा शिकंजा, जानें पूरी डिटेल

Punjab News: पंजाब में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने हत्या समेत कई आरोपों में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 14, 2024 5:48 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एजीटीएफ ने हत्या समेत कई आरोपों में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि इसकी जानकारी खुद डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने एक्स हैंडल पर दी है। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस की तरफ से विशेष अभियान के तहत अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है।

डीजीपी पंजाब पुलिस ने दी जानकारी

डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता में, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स AGTF ​​पंजाब ने मास्टरमाइंड सुनील भंडारी उर्फ ​​नाटा सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जो हाल ही में हुई तीन हत्याओं सहित जघन्य अपराधों के कई मामलों में वांछित थे।

आरोपी नाटा 31 जुलाई, 2024 को दिनदहाड़े सनसनीखेज हत्या का मास्टरमाइंड था। गिरोह दो एसयूवी में घूम रहा था, जब सुबह-सुबह एक गुप्त सूचना पर उसे राष्ट्रीय राजमार्ग राजपुरा के पास गिरफ्तार किया गया।

5 पिस्तौल समेत 50 कारतूस बरामद

उन्होंने आगे लिखा कि “इनकी गिरफ्तारी से सनसनीखेज अपराधों को रोकने में सफलता मिली। इनके पास से 40 जिंदा कारतूस के साथ 5 पिस्तौल और दो वाहन बरामद किए गए। माननीय मुख्यमंत्री भगवंतमान के निर्देशानुसार संगठित अपराध को खत्म करने के लिए अथक प्रयास कर रही है”।

बिश्नोई गैंग का सदस्य है नाटा

जानकारी के मुताबिक नाटा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया जाता है। गैंगस्टर सुनील भंडारी उर्फ नाटा पंजाब के फिरोजपुर में तीन हत्याओं सहित कई जघन्य अपराधों के सिलसिले में भी वॉन्टेड था। पुलिस को मिली गुप्त जानकारी के तर्ज पर नाटा को गिरफ्तार किया गया।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026