---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दिल्ली में मनीष सिसोदिया से की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा; जानें डिटेल

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने दिल्ली के पूर्व उप- मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात की।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 16, 2024 3:43 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने दिल्ली के पूर्व उप- मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात की। आपको बता दें कि कथित शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत देते हुए उन्हें जमानत दे दी थी। वहीं सीएम मान ने मनीष सिसोदिया से मुलाकात की उनके और उनकी पत्नी का हालचाल पूछा।

सीएम मान पहुंचे मनीष सिसोदिया के घर

आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मनीष सिसोदिया के घर पहुंचे, जहां वह और उनकी पत्नी मौजूद थी। वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने सीएम मान का फूलों के गुलदस्तों के साथ स्वागत किया। वहीं आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि

“सीएम भगवंत मान ने श्री मनीष सिसोदिया से मुलाकाता की, और दिल्ली के विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। आम आदमी पार्टी के लिए शिक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है, पंजाब और दिल्ली में सरकारी स्कूलों का परिवर्तन हमारी प्रतिबद्धता का गौरवपूर्ण प्रमाण है”। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान दोनों ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की, हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई।

मनीष सिसोदिया ने सीएम मान को सराहा

बता दें कि मनीष सिसोदिया ने मुलाकात के बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “पंजाब के हरमन प्यारे मुख्यमंत्री सरदार BhagwantMann जी से आज मुलाक़ात कर दिल को बेहद ख़ुशी हुई।

बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि कैसे दिल्ली के बाद अब पंजाब भी अरविंद केजरीवाल जी की शिक्षा क्रांति का सशक्त भागीदार बन रहा हैं। राज्य में हो रहे विकास को देख गर्व होता हैं कि पंजाब की बागडोर मान साब के हाथों में हैं”।

आज शाम से शुरू होगी मनीष सिसोदिया की पदयात्रा

आपको बता दें कि दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज शाम 5 बजे से अपनी पदयात्रा की शुरूआत करेंगे। इस दौरान वह ग्रेटर कैलाश विधानसभा के कालकाजी इलाके से पदयात्रा की शुरूआत करेंगे। इसके अलावा यह पद यात्रा दिल्ली की सभी विधानसभाओं में होगी और आगामी चुनाव तक चलती रहेगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 18, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 18, 2026