---Advertisement---

Punjab News: पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लक्खा नाम के ड्रग्स तस्कर को किया गिरफ्तार, 5 किलो हेरोइन बरामद

Punjab News: पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने ड्रग्स तस्कर लक्खा नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 2, 2024 1:54 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: ड्रग्स माफियों के खिलाफ पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पंजाब पुलिस ने एक ड्रग्स तस्कर लखविंदर उर्फ लक्खा नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पिछले कई सालों से यह आरोपी ड्रग्स तस्करी में लिप्त था। गौरतलब है कि भगवंत मान सरकार ने ड्रग्स की रोक को लेकर पूरे पंजाब में अभियान चला रखा है जिसका असर अब देखने को मिल रहा है। अमृतसर पुलिस के लिए यब बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

5 किलों हेरोइन जब्त की गई

आपको बता दें कि पंजाब डीजीपी पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देचे हुए कहा कि “सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता में, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने लखविंदर उर्फ ​​लाखा को गिरफ्तार किया है, जो मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त था और पाक स्थित ड्रग तस्कर के संपर्क में था। खेमकरण, तरनतारन से 5 किलो हेरोइन की बरामदगी।

पाकिस्तान से ड्रग्स के परिवहन के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था। नए आपराधिक कानूनों के प्रावधानों के अनुसार राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति में तलाशी और जब्ती की वीडियोग्राफी की गई है। बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज स्थापित करने के लिए जांच चल रही है। Punjab Police मुख्यमंत्री भगवंतमान के निर्देशानुसार पंजाब को नशा मुक्त और अपराध मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है”।

ड्रग्स माफियों के खिलाफ मान सरकार की कार्यवाई

आपको बता दें कि पंजाब को ड्रग्स मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे लेकर कई अहम फैसले लिए है, जिसका असर अब देखने को भी मिल रहा है। मालूम हो कि पहली बार इंटरनेशल बॉर्डर पर ड्रोन इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम बनाया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि इसके तहत पुलिस विभाग 5 से 7 मिनट में एक्श लेंगे। गौरतलब है कि मान सरकार द्वारा नशा तस्करी को रोकने के लिए यह जरूरी कदम उठाए जा रहे है ताकि पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाया जा सके।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026