---Advertisement---

100 से अधिक तस्करों पर नकेल, नशीले पदार्थ की बरामदगी! 422वें दिन भी चला Bhagwant Mann सरकार का अभियान; कई गिरफ्तार

सीएम Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सख्ती के साथ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस क्रम में नशा विरोधी अभियान के 422वें दिन भी प्रशासनिक कार्रवाई देखने को मिली है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 28, 2026 6:16 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने की दिशा में कार्रवाई का दौर जारी है। इसी कड़ी में सरकार के निर्देशानुसार पुलिस लगातार तस्करों पर नकेल कस रही है। सीएम भगवंत मान का स्पष्ट कहना है कि पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए अंतिम क्षण तक कार्रवाई जारी रहेगी। इसी क्रम में अभियान के 422वें दिन भी पुलिस ने जमकर कार्रवाई की है। पंजाब पुलिस की ओर से नशा विरोधी अभियान के 422वें दिन कई जगहों पर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने 100 से अधिक तस्करों पर नकेल कसते हुए भारी मात्रा में नशीले पदार्थ की बरामदगी की है।

422वें दिन भी जमकर चला Bhagwant Mann सरकार का अभियान

पंजाब में नशा विरुद्ध अभियान के 422वें दिन भी मान सरकार की सख्ती देखने को मिली है।

सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार के निर्देशानुसार पंजाब पुलिस ने सख्ती के साथ कार्रवाई की है। नशा विरोधी अभियान के तहत लगातार कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने 132 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 4.1 किलोग्राम हेरोइन, 23 यूनिट अफीम की भूसी और 704 नशीली गोलियां-कैप्सूल बरामद की गई हैं। मान सरकार की पहल के कारण 28 व्यक्तियों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए भी प्रेरित किया गया है। ये सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लक्ष्य के तहत कार्रवाई

मान सरकार का लक्ष्य है कि पंजाब को नशा मुक्त सूबा बनाया जाए। इस क्रम में कार्रवाई की दौर जारी है। सरकार की ओर से प्रशासन को खुली छूट है कि वे सख्ती के साथ तस्करों से निपटें। इसका असर ये है कि पंजाब पुलिस की अलग-अलग टीमें विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर तस्करों को गिरफ्तार कर रही हैं। भारी मात्रा में नशीले पदार्थ की बरामदगी भी हो रही है। सीएम भगवंत मान का स्पष्ट कहना है कि जब तक पंजाब नशा मुक्त राज्य नहीं घोषित हो जाता, तब तक कार्रवाई का दौर जारी रहेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 25, 2026

Rashifal 26 September 2026

सितम्बर 25, 2026

Punjab News

सितम्बर 25, 2026

Punjab News

सितम्बर 25, 2026

Rain Alert 26 September 2026

सितम्बर 25, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 25, 2026