---Advertisement---

80 में से 76 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदारी! Bhagwant Mann सरकार की पहल से सशक्त हो रहे किसान; करोड़ों का भुगतान कर संभाला मोर्चा

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अनाज मंडियों पर पहुंचे 80 में से 76 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदारी कर चुकी है। इसके एवज में किसानों को 13751 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है जो उन्हें सशक्त कर रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 25, 2026 1:27 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में गेहूं खरीदारी का दौर जारी है। अमृतसर से जालंधर, मोगा, मुक्तसर, तरन-तारन समेत तमाम इलाकों से किसान मंडियों पर अपनी फसल के साथ पहुंच रहे हैं। किसानों के लिए भगवंत मान सरकार ने मंडियों पर सभी तरह के प्रबंध किए हैं। इसी क्रम में शासन की ओर से कुछ आंकड़े भी साझा किए गए हैं।

ये सूबे में गेहूं खरीदारी को मिल रही रफ्तार को दर्शाता है। जानकारी के मुताबिक भगवंत मान सरकार की ओर से अब तक मंडियों पर पहुंचे 80 लाख मीट्रिक टन में से 76 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदारी की जा चुकी है। इसके बदले भगवंत मान सरकार ने किसानों को 13751 करोड़ का भुगतान कर उन्हें सशक्त करने का काम किया है।

सीएम Bhagwant Mann की सरकार के पहल से सशक्त हो रहे किसान!

मान सरकार की पहल से पंजाब के किसान सशक्त हो रहे हैं। इसका सीधा उदाहरण गेहूं खरीदारी से जुड़ा है।

दरअसल, अभी पंजाब में स्थित सभी सरकारी क्रय केन्द्रों पर गेहूं की खरीदारी जा रही है। इस दौरान किसानों से गेहूं की फसल ली जा रही है। भगवंत मान सरकार की ओर से गेहूं खरीदारी के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मंडियों में किसानों के लिए विश्राम स्थल से लेकर अन्य सभी तरह के इंतजाम हैं।

इस बीच मंत्री लालचंद कटारुचक ने ढबल अनाज मंडी का दौरा कर कुछ आंकड़े साझा किए हैं। उन्होंने बताया है कि अब तक मंडियों में पहुंचे कुल 80 लाख मीट्रिक टन गेहूं में से 76 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसके एवज में किसानों के खाते में 13751 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। ये गेहूं खरीदारी को मिली रफ्तार को दर्शाता है।

गेहूं खरीदारी को रफ्तार दे रही मान सरकार!

पंजाब की भगवंत मान सरकार सूबे में गेहूं खरीदारी को रफ्तार दे रही है। इस क्रम में तमाम तरह की नीतियां अपनाई जा रही हैं। किसानों को पंजीकरण कराते हुए अपनी फसल मंडियों पर ले जाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इतना ही नहीं, मान सरकार फसलों की खरीदारी कर तत्काल प्रभाव से किसानों को भुगतान कर रही है। ये कदम किसानों को सशक्त करने के साथ गेहूं खरीदारी को रफ्तार दे रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bareilly News

अप्रैल 25, 2026

Ganga Expressway

अप्रैल 25, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 25, 2026

Srinagar-Katra Vande Bharat Train

अप्रैल 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 25, 2026

Bengaluru News

अप्रैल 25, 2026