---Advertisement---

Anurag Dhanda: ‘युवाओं का सपना पूरा करने की हिम्मत..,’ पंजाब में नौजवानों के लिए नौकरी के अवसर का जिक्र कर आप नेता गदगद; दिखाया आईना

आप नेता Anurag Dhanda ने पंजाब में युवाओं के लिए उपलब्ध कराए जा रहे नौकरी के अवसर का जिक्र करते हुए सरकार की पीठ थपथपाई है। अनुराग ढ़ांडा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार युवा हितों को लेकर गंभीर है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 31, 2026 2:03 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब की मान सरकार युवाओं के लिए अवसरों का द्वार खोल रही है। उनके लिए सरकारी नौकरी से लेकर स्वरोजगार तक के माध्यम उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पंजाब सरकार राज्य में निवेश आकर्षित कर यहां भी कुशलता के आधार पर नौजवानों के लिए अवसर मुहैया करा रही है। इसकी तारीफ करते हुए आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने सरकार की पीठ थपथपाई है। अनुराग ढ़ांडा ने पंजाब सरकार की कार्यशैली और नीतियों का जिक्र करते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी में ही युवाओं के सपने पूरे करने की हिम्मत है। उन्होंने अन्य राज्य सरकारों को आईना भी दिखाया है।

युवाओं के लिए पंजाब सरकार की नीतियां देख Anurag Dhanda गदगद

आप नेता अनुराग ढ़ांडा राज्य के युवाओं के लिए पंजाब सरकार की नीतियां देख गदगद नजर आए हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें युवती पंजाब सरकार की नीतियों की तारीफ करती नजर आ रही है।

अनुराग ढ़ांडा लिखते हैं कि “जहां देश भर के युवा भर्ती घोटालों में पिस रहे हैं। वहीं पंजाब में युवाओं को AAP सरकार में कई कई बार सरकारी नौकरी के मौके मिल रहे हैं। युवाओं के पास ऐसी सरकार चुनने का मौक़ा हर चुनाव में आता है। AAP में ही युवाओं के सपने पूरे करने की हिम्मत है।” अनुराग ढ़ांडा ने पंजाब सरकार की इस नीति को आम आदमी पार्टी की प्राथमिकता बताते हुए इसका प्रसार किया है। उन्होंने इशारों-इशारों में युवाओं से आह्वान किया है कि वे आप से जुड़कर मुहिम को रफ्तार देने में योगदान दें।

पंजाब में युवाओं के लिए खुल रहे अवसरों के द्वार!

मान सरकार लगातार पंजाब के युवाओं के लिए अवसरों के द्वार खोल रही है। अभी बीते कल ही सीएम भगवंत मान ने विभिन्न विभागों के नव-नियुक्त 916 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए हैं। आंकड़ों के मुताबिक पंजाब की आप सरकार अब तक कुल 63943 युवाओं को सरकारी नौकरी उपलब्ध करा चुकी है। सीएम मान का लगातार कहना है कि युवाओं के लिए पारदर्शिता के साथ अवसर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इसी क्रम में अनुराग ढ़ांडा ने भी इसे आप सरकार की उपलब्धि बताते हुए अपना विचार रखा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ram Mandir Chanda Chori

जून 28, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026