Anurag Dhanda: आम आदमी क्लीनिक, आधुनिक अस्पताल और बीमा योजना! पंजाब सरकार की नीतियां देख गदगद हुए आप नेता, जमकर की तारीफ

आप नेता Anurag Dhanda ने पंजाब में आम आदमी क्लीनिक, आधुनिक सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य बीमा योजना का जिक्र कर मान सरकार की तारीफ की है।

Anurag Dhanda: पंजाब में स्वास्थ्य के साथ शिक्षा, परिवहन, उद्योग समेत अन्य सभी जगत में व्यापक सुधार देखने को मिला है। आलम ये है कि सूबे की दशा-दिशा पूर्णत: बदल गई है। पंजाब वासी व्यापक पैमाने पर सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाकर सशक्त हो रहे हैं। इसी बीच आप नेता अनुराग ढ़ांडा की प्रतिक्रिया आई है।

अनुराग ढ़ांडा ने पंजाब में मिल रही तमाम सरकारी सुविधाओं का जिक्र कर मान सरकार की सराहना की है। उन्होंने पंजाब के विभिन्न हिस्सों में संचालित हो रहे आम आदमी क्लीनिक, आधुनिक सरकारी अस्पताल और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का जिक्र किया है। अनुराग ढ़ांडा ने बताया है कि कैसे मान सरकार जनहित से जुड़ी नीतियों का साधकर लोगों तक सीधी सुविधा पहुंचा रही है।

पंजाब सरकार की नीतियां देख गदगद हुए Anurag Dhanda

आप नेता अनुराग ढ़ांडा पंजाब सरकार की नीतियां देख गदगद नजर आए हैं। उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा स्वास्थ्य जगत को दी जा रही प्राथमिकता का जिक्र करते हुए योजनाओं की सराहना की है।

इस दौरान आप नेता लिखते हैं कि “पंजाब में स्वास्थ्य पर जो वादा किया वो भगवंत मान सरकार ने निभाया।” इस पोस्ट में पंजाब के विभिन्न हिस्सों में संचालित हो रहे आम आदमी क्लीनिक का जिक्र है। हर मोहल्ले में संचालित हो रहा आम आदमी क्लीनिक कैसे लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है ये भला किससे छिपा है। अनुराग ढ़ांडा ने पंजाब के सरकारी स्कूलों और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का भी जिक्र किया है। उन्होंने बताया है कि कैसे मान सरकार लोगों को सीधा लाभ पहुंचा रही है।

पंजाब में जनता तक सीधी पहुंच रही सुविधाएं!

चिकित्सा सुविधा से लेकर शिक्षा व अन्य तमाम बुनियादी सुविधाएं पंजाब की जनता तक सीधे पहुंच रही हैं। आलम ये है कि लोग सुविधाओं का लाभ लेकर सशक्त हो रहे हैं। कृषि से संबंधित योजनाएं हों या उद्यम जगत की योजनाएं, मान सरकार सीधे लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ रही है। इसका असर ये है कि जनता सशक्त होकर पंजाब के विकास में अपना अहम योगदान दे रही है। अनुराग ढ़ांडा द्वारा की गई तारीफ भी उन्हीं प्रयासों का हिस्सा है।

Exit mobile version