---Advertisement---

Anurag Dhanda की सधी टिप्पणी! दलित नेता बूटा सिंह पर विवादित बयान देने वाले पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को घेरा; सियासी हलचल तेज

आप नेता Anurag Dhanda ने दलित नेता बूटा सिंह पर विवादित टिप्पणी करने वाले राजा वडिंग को निशाने पर लिया है। अनुराग ढ़ांडा ने राजा वडिंग के साथ राहुल गांधी से भी माफी मांगने की अपील की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 4, 2025 11:28 पूर्वाह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: तरनतारन उपचुनाव को लेकर पंजाब में सियासी हलचल तेज हो गई है। ऐसे तमाम बयानों का दौर जारी है जो सूबे का सियासी तापमान बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वडिंग का एक बयान सामने आया है। दलित दिवंगत नेता बूटा सिंह को सांवला बताते हुए राजा वडिंग ने ऐसा कहा कि अनुराग ढ़ांडा ने निशाना साध लिया है। आप नेता व पार्टी के मीडिया प्रभारी अनुराग ढ़ांडा ने राजा वडिंग के साथ राहुल गांधी को भी माफी मांगने की नसीहत दी है। आप नेता का कहना है कि राजा वडिंग का शब्द चयन दलित समाज के प्रति कांग्रेस की कुंठित सोच को दिखा रही है।

कांग्रेस नेता राजा वडिंग पर Anurag Dhanda का जोरदार प्रहार

आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने कथित रूप से दलित नेता बूटा सिंह पर विवादित बयान देने वाले राजा वडिंग को निशाने पर लिया है।

अनुराग ढ़ांडा के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष के ये शब्द दलित समाज के प्रति कांग्रेस की कुंठित सोच को दिखा रहे हैं। स्वर्गीय बूटा सिंह जी के बारे में ऐसी घटिया भाषा का इस्तेमाल करने के लिए न सिर्फ़ राजा वडिंग बल्कि राहुल गांधी को भी सार्वजनिक तौर पर माफ़ी माँगनी चाहिये।” अनुराग ढ़ांडा द्वारा जारी 16 सेकेंड के वीडियो क्लिप में राजा वडिंग को बूटा सिंह का जिक्र करते सुना जा सकता है।

राजा वडिंग के बयान को लेकर तेज हुई सियासी हलचल

पंजाब में कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग के बयान को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। राजा वडिंग द्वारा ये कहना कि “बूटा सिंह, जो एक मजहबी सिख और बाल्मीकि समुदाय से थे, उनका रंग सांवला था और वे आम पृष्ठभूमि से आते थे। इसके बावजूद, कांग्रेस ने उनकी योग्यता और सेवा को मान्यता देते हुए उन्हें देश का गृह मंत्री बनाया।” स्वर्गीय बूटा सिंह पर दिए गए इस बयान को लेकर राजा वडिंग घिरते नजर आ रहे हैं। उनके इस बयान पर पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है। इसके अलावा अनुराग ढ़ांडा समेत आम आदमी पार्टी के तमाम नेता कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 18, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 18, 2026