---Advertisement---

AAP ने चंडीगढ़ में पार्टी दफ्तर के लिए मांगी जगह, CM Mann ने राज्यपाल को लिखा पत्र

CM Mann: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली AAP सरकार ने चंडीगढ़ (UT) पर पक्षपात के आरोप लगाए हैं। उन्होंने चंडीगढ़ में पार्टी दफ्तर की मांग की है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 12, 2023 11:23 पूर्वाह्न

CM Mann Governor Banwarilal
Follow Us
---Advertisement---

CM Mann: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने चंडीगढ़ (UT) प्रशासन और पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से पार्टी की राज्य इकाई के कार्यालय के लिए चंडीगढ़ में भूमि आवंटित करने की मांग उठाई है। इस संबंध उन्होंने मंगलवार को राज्यपाल को एक पत्र भी लिखा। AAP का कहना है कि वह एक राष्ट्रीय दल है और पंजाब में उसके पास विशाल बहुमत है। लेकिन, इसके बावजूद उनके साथ बदसलूकी की जा रही है।

‘पहले भी राज्यपाल को लिखा था पत्र’

राज्यपाल को लिखे पत्र में CM मान ने लिखा, ” राज्य के सभी सात राज्य सभा सदस्य AAP के हैं। नगर निगम चंडीगढ़ में भी 35 पार्षदों में से 14 हमारे हैं। आम आदमी पार्टी पंजाब और चंडीगढ़ में सबसे लोकप्रिय दल है। लेकिन, फिर भी उन्हें पार्टी कार्यालय के लिए जमीन नहीं दी जा रही है।” CM मान की तरफ से कहा गया है कि उन्होंने इस मुद्दे पर पहले भी राज्यपाल को पत्र लिखा था, लेकिन राज्यपाल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जो चंडीगढ़ के प्रशासक भी हैं।

APP को नजरअंदाज कर रहे राज्यपाल

मान ने पत्र में लिखा ” पार्टी कार्यालय के लिए जमीन आवंटित करने को लेकर कई बार पत्र लिखने के बाद भी चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। क्षेत्रीय पार्टी शिरोमणि अकाली दल के पास सेक्टर 28 में तीन एकड़ जमीन है। कांग्रेस को सेक्टर 15 में 1 एकड़ से अधिक जमीन आवंटित की गई है और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पास सेक्टर 33 और 37 में दो भूखंड हैं। लेकिन, आप के क्यों नजरअंदाज किया जा रहा है।”

CM मान ने लगाए पक्षपात के लगाया

CM भगवंत मान ने केंद्र शासित प्रदेश (UT) के प्रशासन और राज्यपाल पर पक्षपात के आरोप लगाए हैं। CM मान ने कहा कि प्रशासन की ‘निष्क्रियता और चुप्पी’ का मतलब है कि वह पक्षपात कर रहा है और इसके कुछ गुप्त उद्देश्य हैं। CM मान ने अपने पत्र में राज्यपाल से चंडीगढ़ में AAP कार्यालय के निर्माण के लिए उपयुक्त भूखंड आवंटित करने का अनुरोध किया है। बता दें कि दिल्ली की तरह पंजाब में राज्यपाल और CM के बीच लंबे समय से खींचतान चल रही है। गर्वनर कई मौकों पर ऐसे फैसले ले चुके हैं, जिससे सरकार को भवंर में फंसना पड़ा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026

 Punjab News

मार्च 2, 2026

Punjab News

मार्च 2, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026