---Advertisement---

प्रेसिडेंट मुर्मू से मुलाकात के बाद CM Bhagwant Mann ने भरी हुंकार! राइट टू रिकॉल की मांग कर उठाए कई गंभीर सवाल

CM Bhagwant Mann ने आज आम आदमी पार्टी के 90 विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचकर प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने राइट टू रिकॉल की मांग उठाई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 5, 2026 2:31 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक आज सियासी गहमा-गहमी का दौर जारी है। इसकी प्रमुख वजह है पंजाब के आला नेताओं की प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू से महत्वपूर्ण मुलाकात। सीएम भगवंत मान आज आम आदमी पार्टी के 90 विधायकों को वॉल्वो बसों से लेकर दिल्ली पहुंचे। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति भवन में प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। प्रेसिडेंट मुर्मू से मुलाकात के बाद सीएम भगवंत मान ने मीडिया से बात करते हुए हुंकार भरी है। उन्होंने राइट टू रिकॉल की मांग उठाई है। इस दौरान पंजाब सीएम ने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर आरोप भी लगाए हैं।

प्रेसिडेंट मुर्मू से मुलाकात के बाद CM Bhagwant Mann ने भरी हुंकार!

दिल्ली में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर मुख्यमंत्री ने मीडिया से वार्ता करते हुए हुंकार भरी है।

सीएम भगवंत मान ने कहा है कि “अगर हमारे 10 में से 7 सांसद एक साथ मिलकर किसी दूसरी पार्टी में विलय की घोषणा कर दें, तो ऐसा कोई कानून नहीं है। वे मनमानी नहीं कर सकते। अगर उन्हें आम आदमी पार्टी इतनी नापसंद थी, तो वे इस्तीफा दे देते। इस्तीफा देने के बाद वे कहीं से भी चुनाव लड़ सकते थे। मैंने राष्ट्रपति को बताया कि पंजाब में किस तरह लोकतंत्र का मजाक उड़ाया जा रहा है। उनकी सदस्यता रद्द की जानी चाहिए। अगर वापस बुलाने का कोई प्रावधान नहीं है, तो संशोधन लाया जाए।”

राइट की रिकॉल की मांग कर सीएम मान की खास अपील!

पंजाब सीएम ने आज राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के दौरान राइट टू रिकॉल की मांग कर सांसदों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि “संवैधानिक तरीके से पार्टियों को तोड़ना और ED-CBI जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके दागी नेताओं को भाजपा की ‘वाशिंग मशीन’ में साफ करना हमारे लोकतांत्रिक ढांचे के साथ सीधा खिलवाड़ है।” सीएम भगवंत मान ने पंजाब की जनता से साथ देने की अपील की है। लोगों के नाम संदेश जारी कर सीएम भगवंत मान ने कहा है कि “हम जनता के जनादेश और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे।” चंडीगढ़ से दिल्ली तक मची सियासी उठा-पटक खूब खबरों में भी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026