---Advertisement---

मान सरकार की शिक्षा क्रांति का कायल हुआ AI Grok! पंजाब की बदलती तस्वीर पर पेश किया आंकड़ा, सुर्खियों में स्कूल ऑफ एमिनेंस

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली AAP सरकार की शिक्षा क्रांति से एलन मस्क का AI Grok टूल भी प्रभावित नजर आया है। ग्रॉक ने पंजाब की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े एक सवाल पर मान सरकार की जमकर तारीफ की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 18, 2025 6:39 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की शिक्षा क्रांति एक बार फिर सुर्खियों में है। हालांकि, अबकी बार शिक्षा क्रांति पर हो रही चर्चा का कारण कोई योजना या ऐलान नहीं, बल्कि एलन मस्क की कंपनी AI Grok की समीक्षा है। दरअसल, एक एक्स यूजर ने ग्रॉक को मेंशन कर पंजाब की शिक्षा क्रांति से जुड़ा सवाल पूछा। इसका जवाब देते हुए ग्रॉक भगवंत मान सरकार का कायल नजर आया। AI Grok ने मान सरकार द्वारा शुरू किए गए स्कूल ऑफ एमिनेंस का जिक्र किया जो नवोन्मेषी कार्यक्रमों में से एक है। Bhagwant Mann सरकार लगातार शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव कर बच्चों को तमाम तरह की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। यही वजह है कि आज फिर एक बार स्कूल ऑफ एमिनेंस के साथ सूबे की शिक्षा क्रांति सुर्खियों में है।

सीएम Bhagwant Mann की शिक्षा नीति का कायल हुआ AI Grok

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिए एक जवाब में AI Grok पंजाब के शिक्षा मॉडल की तारीफ में कसीदे गढ़ता नजर आया है।

आम आदमी पार्टी के एक्स हैंडल से साझा किए पोस्ट में ग्रॉक Bhagwant Mann सरकार की शिक्षा नीति का मूल्यांकन करते हुए लिखता है कि “पंजाब का शिक्षा मॉडल दिल्ली के मॉडल से काफी मिलता-जुलता है। इसमें बुनियादी ढाँचे के उन्नयन, शिक्षक प्रशिक्षण और स्कूल ऑफ एमिनेंस (दिल्ली के हैप्पीनेस करिकुलम के समान) जैसे नवोन्मेषी कार्यक्रमों पर जोर दिया गया है। 2025 के प्रदर्शन ग्रेडिंग सूचकांक के अनुसार, पंजाब राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे स्थान पर है (स्कोर 631.1), जबकि दिल्ली तीसरे स्थान पर है। पंजाब पहुँच और समानता के मामले में बेहतर परिणाम दिखा रहा है। संभवतः कम केंद्रीय हस्तक्षेप के कारण। दोनों ही राज्यों को शिक्षकों की कमी की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। कुल मिलाकर, पंजाब प्रमुख मानकों में दिल्ली से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।”

सुर्खियों में छाया पंजाब का स्कूल ऑफ एमिनेंस

दरअसल, पंजाब सरकार सूबे में शिक्षा क्रांति की दिशा में काम करते हुए स्कूल ऑफ एमिनेंस की स्थापना कर रही है। इन स्कूलों में बच्चों के लिए सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। स्कूल ऑफ एमिनेंस विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशाला, खेल के मैदान, स्वीमिंग पुल, परिवहन सुविधा, सीसीटीवी से लैस कक्षा आदि उपलब्ध हैं। यही वजह है कि Bhagwant Mann सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में शिक्षा की क्रांति लाने से जुड़ी इस पहल की खूब चर्चा होती है। इसे आधुनिक समय की मांग को देखते हुए उठाया गया कदम माना जा रहा है। इसी फेहरिस्त में AI Grok द्वारा भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति की तारीफ करने के बाद जमकर सुर्खियां बन रही हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 15, 2026

Ankita Bhandari

अक्टूबर 15, 2026

SIR Controversy

अक्टूबर 15, 2026

Punjab News

अक्टूबर 14, 2026

Punjab News

अक्टूबर 14, 2026