---Advertisement---

Amit Shah और पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann की खास बातचीत! धान खरीद में आ रही समस्या को लेकर हुई चर्चा

Amit Shah: पंजाब में धान फसल की कटाई जारी है। इसी क्रम में 'मान सरकार' किसानों से धान खरीद (Paddy Purchase) कर उनके खाते में मात्रा के हिसाब से रकम ट्रांसफर कर रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 22, 2024 6:48 अपराह्न

Amit Shah
Follow Us
---Advertisement---

Amit Shah: पंजाब में धान फसल की कटाई जारी है। इसी क्रम में ‘मान सरकार’ किसानों से धान खरीद (Paddy Purchase) कर उनके खाते में मात्रा के हिसाब से रकम ट्रांसफर कर रही है। धान की खरीदारी के दौरान कुछ-एक समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। इसमें स्टोरेज स्पेस, ट्रांसपोर्टेशन की कॉस्ट से जुड़ी समस्याएं आदि हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान धान (CM Bhagwant Mann) की खरीदारी को लेकर बेहद गंभीर हैं।

सीएम मान (CM Mann) की कोशिश है कि किसानों से धान खरीदा जाए और उन्हें किसी तरह की समस्या का सामना न होने दिया जाए। इसी क्रम में आज उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से बात की है। सीएम मान ने गृह मंत्री से बात कर राज्य में धान की खरीद में आ रही समस्याओं के समाधान की मांग की है। दावा किया जा रहा है कि इस कदम से किसानों को लाभ हो सकेगा और धान की खरीदारी में आ रही समस्याओं का निस्तारण हो सकेगा।

CM Mann की Amit Shah से खास बातचीत

अमित शाह (Amit Shah) के 60वें जन्मदिन के अवसर पर आज मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने उनसे बात की है। दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत की जानकारी मुख्यमंत्री मान के आधिकारिक एक्स (X) हैंडल से सामने आई।

सीएम मान ने पोस्ट जारी कर लिखा कि “आज गृह मंत्री अमित शाह जी से धान की खरीद से जुड़ी किसानों को आ रही समस्याओं पर चर्चा हुई। मैंने उन्हें धान की खरीद (Paddy Purchase) में आ रही समस्याओं, जिनमें ट्रांसपोर्टेशन की कॉस्ट में आ रही दिक़्क़तें, स्टोरेज स्पेस की कमी, हाइब्रिड क्वालिटी का मुद्दा और शेलर्स को होने वाले घाटे के बारे में विस्तार से बताया।”

सीएम मान ने गृह मंत्री से अपील की है कि जल्द से जल्द धान की खरीदारी में आ रही समस्याओं का समाधान करें ताकि किसानों को होने वाली दिक्कतों से बचाया जा सके।

मिलर्स को लेकर दिल्ली जाएंगे CM Bhagwant Mann

मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने मीडिया से बातचीत करते हुए मिलर्स के मुद्दे (Millers Demand) पर भी अपना पक्ष रखा है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि आगामी कल या बुधवार को वो मिलर्स को लेकर दिल्ली जाएंगे जहां केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी (Pralhad Joshi) की उपस्थिति में उनकी मांगों को रखा जाएगा।

सीएम मान ने कहा है कि धान की खरीदारी (Paddy Purchase) में आ रही दिक्कतों का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। वे स्वयं इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और मंडियों का जायजा कर एक-एक बातों का ध्यान रख रहे हैं। सीएम मान का कहना है कि जल्द ही धान की खरीदारी से जुड़ी सभी समस्याओं का निस्तारण कर लिया जाएगा ताकि किसानों को बेहतर अनुभव हो सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maharashtra News

अप्रैल 28, 2026

US-Iran War

अप्रैल 28, 2026

LPG Cylinder Booking Rules

अप्रैल 28, 2026

TCS Nashik Case

अप्रैल 28, 2026

Josh Hazlewood

अप्रैल 28, 2026

Mumbai News

अप्रैल 28, 2026