---Advertisement---

Amritsar Jamnagar Expressway से सिरसा, बीकानेर समेत इन जिलों को होगा बड़ा लाभ! रियल एस्टेट और निवेश में आ सकता है उछाल

Amritsar Jamnagar Expressway: अमृतसर जामनगर एक्सप्रेसवे से सिरसा, बीकानेर समेत इन जिलों को बड़ा लाभ हो सकता है। इसके साथ रियल एस्टेट और निवेश में उछाल आ सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 29, 2025 7:10 अपराह्न

Amritsar Jamnagar Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Amritsar Jamnagar Expressway: देश के उत्तर और पश्चिम हिस्से को जोड़ने वाला अमृतसर जामनगर एक्सप्रेसवे का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे को नेशनल हाइवे 754 भी कहा जा रहा है। बता दें कि यह एक्सप्रेसवे लगभग 1250 किलोमीटर का होगा। इसे 6 से 8 लेन में तैयार किया जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे भारतमाला परियोजना के तहत आता है। ऐसे में इसे जामनगर आर्थिक गलियारा भी कहा जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे अमृतसर के टिब्बा से शुरू होकर गुजरात के जामनगर पर समाप्त होगा। इस एक्सप्रेसवे को 3 चरणों में तैयार किया जा रहा है।

Amritsar Jamnagar Expressway से इन जिलों को होगा फायदा

खबरों के मुताबिक, अमृतसर जामनगर एक्सप्रेसवे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात को सीधे तौर पर आपस में कनेक्ट कर देगा। यह एक्सप्रेसवे अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, बठिंडा, पठानकोट, सिरसा, बीकानेर, हनुमानगढ़, बाड़मेर, जौधपुर, जालौर, बनासकांठा, पाटन, कच्छ, मोरबी और जामनगर तक जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के जरिए कई एक्सप्रेसवे को लिंक किया जा सकता है। इसमें पठानकोट अजमेर एक्सप्रेसवे, अमृतसर कटरा एक्सप्रेसवे और अमृतसर बठिंडा एक्सप्रेसवे शामिल हैं। खबरों की मानें, तो इस एक्सप्रेसवे के माध्यम से पंजाब के कारोबारियों को काफी फायदा हो सकता है। साथ ही राजस्थान के मार्बल व्यापारियों को भी कई तरह के लाभ होने की उम्मीद है।

अमृतसर जामनगर एक्सप्रेसवे से उड़ान भर सकता है रियल एस्टेट सेक्टर

वहीं, Amritsar Jamnagar Expressway के माध्यम से हरियाणा के सिरसा और राजस्थान के बीकानेर, हनुमानगढ़, बाड़मेर, जौधपुर और जालौर जिलों को कई फायदे मिल सकते हैं। सबसे पहले तो इन जिलों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इसके साथ ही स्थानीय कारोबारियों को अपना काम बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, इस एक्सप्रेसवे के जरिए सिरसा समेत इन जिलों में रियल एस्टेट सेक्टर तेजी से ऊपर की ओर जा सकता है।

इन जिलों की जमीन के दाम आसमान छू सकते हैं। कई बड़ी कंपनियां इन जिलों में अपनी फैक्ट्रिया खोल सकती हैं। साथ ही निवेश आने की भी संभावना बढ़ सकती है। ऐसे में अमृतसर जामनगर एक्सप्रेसवे खुलने के बाद इन जिलों के लाखों लोगों की लाइफ बदल सकती है। यह एक्सप्रेसवे दिसंबर 2025 तक पूरी तरह से तैयार किया जा सकता है। मगर अभी तक इस बारे में कुछ भी अधिकृत नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 17, 2026

Punjab News

अप्रैल 17, 2026

CM Mohan Yadav

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026