---Advertisement---

Anurag Dhanda हुए मान सरकार की नीतियों के मुरीद! बताया कैसे किसानों को वैकल्पिक खेती के लिए प्रोत्साहित कर हो रहा भूजल संरक्षण

आप नेता Anurag Dhanda मान सरकार की नीतियों के मुरीद नजर आए हैं। अनुराग ढ़ांडा ने बताया है कि कैसे सरकार पंजाब के किसानों को प्रोत्साहित कर वैकल्पिक खेती पर जोर दे रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 10, 2026 2:20 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब की मान सरकार किसानों के लिए तमाम तरह की योजनाएं लॉन्च कर रही है। किसानों को उचित समय पर खाद्य, बीज, कीटनाशक, सिंचाई के लिए पानी आदि मिले इसके लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। मान सरकार के प्रयासों की सराहना चहुंओर होती है। इसी बीच आप नेता अनुराग ढ़ांडा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। अनुराग ढ़ांडा पंजाब सरकार की नीतियों के मुरीद नजर आए हैं। उन्होंने बड़े सरल भाषा में बताया है कि कैसे राज्य सरकार किसानों को वैकल्पिक खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इससे जहां एक ओर भूजल संरक्षण हो रहा है। वहीं दूसरी ओर किसानों की आय भी बढ़ रही है।

मान सरकार की नीतियों के मुरीद हुए Anurag Dhanda

आप नेता अनुराग ढ़ांडा मान सरकार की नीतियों के मुरीद नजर आए हैं। उन्होंने एक वीडियो साझा कर बताया है कि कैसे किसान वैकल्पिक खेती कर भूजल संरक्षण कर रहे हैं।

अनुराग ढ़ांडा द्वारा पोस्ट किया गया वीडियो मोगा जिले से जुड़ा है। मोगा जिले से 3 ब्लॉक में भूजल डॉर्क जोन में चला गया था। मान सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए किसानों को प्रोत्साहित किया। भारी संख्या में किसान अब गेहूं और धान की खेती छोड़ मूंगफली फसल की बुआई कर रहे हैं। इसमें जहां एक ओर लागत कम है, वहीं प्रति एकड़ लाभ की रकम कई गुना है। मूंगफली की फसल को अत्याधिक सिंचाई की जरूरत भी नहीं है। इससे भूजल संरक्षण भी हो रहा है और आने वाले पीढ़ियों के लिए कीमती प्राकृतिक संसाधन का बचाव हो रहा है। इसी क्रम में अनुराग ढ़ांडा ने सरकार के प्रयासों की सराहना की है।

भूजल संरक्षण पर जोर दे रही मान सरकार!

पंजाब के ज्यादातर जिलों में लोग खेती-बाड़ी पर निर्भर हैं। किसानी ग्रामीण इलाकों की रीढ़ है जो पंजाब की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने में अहम भूमिका निभाती है। ज्यादातर किसान गेहूं, धान और गन्ने की बुआई करते हैं जिसकी सिंचाई के लिए अत्याधिक पानी की जरूरत होती है। यही वजह है कि समय के साथ भूजल का स्तर गिरता गया है। इसको मद्देनजर रखते हुए मान सरकार भूजल संरक्षण पर जोर दे रही है। किसानों को फसल की सिंचाई के लिए नहरी पानी का इस्तेमाल करने और मूंगफली, बाजरा आदि की वैकल्पिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अनुराग ढ़ांडा मान सरकार के इन्हीं प्रयासों की सराहना कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 3, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 3, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 3, 2026

UP News

अप्रैल 3, 2026

UP News

अप्रैल 3, 2026

Punjab News

अप्रैल 3, 2026