---Advertisement---

मान सरकार की नीतियों के मुरीद हुए Anurag Dhanda! बताया कैसे देश के सबसे बड़े इंडस्ट्रियल हब के रूप में उभर रहा पंजाब

आप नेता Anurag Dhanda भी मान सरकार की नीतियों के मुरीद नजर आए हैं। अनुराग ढ़ांडा ने बताया है कि कैसे पंजाब आज देश के सबसे बड़े इंडस्ट्रियल हब के रूप में उभर रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 17, 2026 4:59 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: उद्योग जगत की तस्वीर बदलने के साथ पंजाब सरकार ने सूबे में अवसरों के द्वार खोले हैं। युवाओं को रोजगार देने की बात हो, या उनके लिए स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की। भगवंत मान सरकार की नीति सदैव स्पष्ट होती। इसका असर है कि पंजाब आज देश के सबसे बड़े इंडस्ट्रियल हब के रूप में उभर रहा है। अनुराग ढ़ांडा ने भी इस बदलते पंजाब की तस्वीर साझा की है। आप नेता ने बताया है कि कैसे मोहाली में आयोजित तीन दिवसीय इन्वेस्टर्स समिट में 12 हजार करोड़ रुपए से अधिक का निवेश हासिल हुआ। इससे इतर अनुराग ढ़ांडा ने पंजाब सरकार की अन्य नीतियों को भी जमकर सराहा है।

पंजाब सरकार की नीतियों के मुरीद हुए Anurag Dhanda!

आप नेता अनुराग ढ़ांडा पंजाब सरकार की नीतियों के मुरीद नजर आए हैं। अनुराग ढ़ांडा ने एक वीडियो क्लिप साझा कर बदले पंजाब की तस्वीर पेश की है।

वरिष्ठ नेता ने जो वीडियो साझा किया है उसमें बताया गया है कि कैसे पंजाब आज देश का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल हब बनकर उभर रहा है। इसी क्रम में मोहाली में आयोजित तीन दिवसीय इन्वेस्टर समिट के हासिल का भी जिक्र है। इस समिट में पंजाब को 12000 करोड़ से अधिक का निवेश हासिल हुआ है। टाटा स्टील, जिंदल ग्रुप और हिंदुजा ग्रुप जैसी विख्यात कंपनियां निवेश के मामले में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। ये पंजाब के बदले उद्योग जगत की ताजा तस्वीर है जो अनुराग ढ़ांडा को भी आकर्षित कर रही है।

निवेश को गति मिलने से युवाओं के लिए खुल रहे अवसरों के द्वार!

वर्ष 2022 में पंजाब की सत्ता में काबिज हुई आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में अब तक 1 लाख 50 हजार करोड़ रुपए से अधिक का निवेश आ चुका है। ये निवेश स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा, उद्योग, कृषि समेत अन्य तमाम सेक्टर्स की तस्वीर बदल रहा है। आलम ये है कि पंजाब के 5 लाख से अधिक युवाओं को सरकार रोजगार मुहैया करा चुकी है। इसके साथ ही युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसरों का सृजन भी हो रहा है। यही वजह है कि अनुराग ढ़ांडा समेत अन्य तमाम नेता मान सरकार की नीतियों के मुरीद हो रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026