Anurag Dhanda: उद्योग जगत की तस्वीर बदलने के साथ पंजाब सरकार ने सूबे में अवसरों के द्वार खोले हैं। युवाओं को रोजगार देने की बात हो, या उनके लिए स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की। भगवंत मान सरकार की नीति सदैव स्पष्ट होती। इसका असर है कि पंजाब आज देश के सबसे बड़े इंडस्ट्रियल हब के रूप में उभर रहा है। अनुराग ढ़ांडा ने भी इस बदलते पंजाब की तस्वीर साझा की है। आप नेता ने बताया है कि कैसे मोहाली में आयोजित तीन दिवसीय इन्वेस्टर्स समिट में 12 हजार करोड़ रुपए से अधिक का निवेश हासिल हुआ। इससे इतर अनुराग ढ़ांडा ने पंजाब सरकार की अन्य नीतियों को भी जमकर सराहा है।
पंजाब सरकार की नीतियों के मुरीद हुए Anurag Dhanda!
आप नेता अनुराग ढ़ांडा पंजाब सरकार की नीतियों के मुरीद नजर आए हैं। अनुराग ढ़ांडा ने एक वीडियो क्लिप साझा कर बदले पंजाब की तस्वीर पेश की है।
AAP सरकार की नई Industrial Policy और ‘काम की राजनीति’ से तेज़ी से आगे बढ़ रहा है पंजाब pic.twitter.com/bXFnTASjy7
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) March 17, 2026
वरिष्ठ नेता ने जो वीडियो साझा किया है उसमें बताया गया है कि कैसे पंजाब आज देश का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल हब बनकर उभर रहा है। इसी क्रम में मोहाली में आयोजित तीन दिवसीय इन्वेस्टर समिट के हासिल का भी जिक्र है। इस समिट में पंजाब को 12000 करोड़ से अधिक का निवेश हासिल हुआ है। टाटा स्टील, जिंदल ग्रुप और हिंदुजा ग्रुप जैसी विख्यात कंपनियां निवेश के मामले में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। ये पंजाब के बदले उद्योग जगत की ताजा तस्वीर है जो अनुराग ढ़ांडा को भी आकर्षित कर रही है।
निवेश को गति मिलने से युवाओं के लिए खुल रहे अवसरों के द्वार!
वर्ष 2022 में पंजाब की सत्ता में काबिज हुई आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में अब तक 1 लाख 50 हजार करोड़ रुपए से अधिक का निवेश आ चुका है। ये निवेश स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा, उद्योग, कृषि समेत अन्य तमाम सेक्टर्स की तस्वीर बदल रहा है। आलम ये है कि पंजाब के 5 लाख से अधिक युवाओं को सरकार रोजगार मुहैया करा चुकी है। इसके साथ ही युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसरों का सृजन भी हो रहा है। यही वजह है कि अनुराग ढ़ांडा समेत अन्य तमाम नेता मान सरकार की नीतियों के मुरीद हो रहे हैं।
