---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब सरकार की योजनाओं के मुरीद हुए आप नेता! स्वास्थ्य बीमा स्कीम के साथ शासन के इन प्रयासों की भी कर चुके हैं तारीफ

आप नेता Anurag Dhanda अक्सर पंजाब सरकार की योजनाओं के मुरीद नजर आते हैं। उन्हें मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना से लेकर शासन के अन्य तमाम प्रयासों की तारीफ करते देखा जा चुका है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 27, 2026 6:30 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: मुखरता के साथ आम आदमी पार्टी का पक्ष रखने वाले नेता अनुराग ढ़ांडा ज्यादातर मौकों पर पंजाब सरकार के मुरीद नजर आते हैं। आप नेता कभी पंजाब सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीफ करते हैं, तो कभी किसानों को मिलने वाले मुआवजे का जिक्र कर सीएम भगवंत मान की तारीफों में पुल बांधते हैं। इससे इतर अनुराग ढ़ांडा को पंजाब सरकार द्वारा युवाओं के लिए बनाई गई नीतियों की तारीफ करते हुए भी देखा जा चुका है जिसे वो अन्य राज्यों के लिए एक मॉडल के तौर पर प्रस्तुत करते हैं। यही वजह है कि उनकी बेबाकी सुर्खियों में रहती है और मुखरता से बात रखने का उनका अंदाज सियासी गलियारों में चर्चा बटोरता है।

पंजाब सरकार की योजनाओं के मुरीद हुए Anurag Dhanda!

अनुराग ढ़ांडा मुखरता के साथ पंजाब सरकार के योजनाओं की तारीफ करते हुए मुरीद नजर आते हैं। अभी हाल ही में भगवंत मान सरकार ने स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत की है। अनुराग ढ़ांडा ने इस योजना को स्वास्थ्य जगत में क्रांतिकारी कदम बताते हुए इसके फायदे गिनाए। अनुराग ढ़ांडा ने कहा कि पंजाब सरकार दुनिया की ऐसी पहली सरकार होगी जो अपने नागरिकों को 10 लाख रुपए तक का वार्षिक हेल्थ कवर दे रही है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक बताते हुए अन्य राज्यों के समक्ष मॉडल के तौर पर पेश किया। अनुराग ढ़ांडा के इन प्रतिक्रियाओं की खूब चर्चा भी हुई थी।

मान सरकार के इन प्रयासों की भी तारीफ कर चुके हैं अनुराग ढ़ांडा!

आप नेता अनुराग ढ़ांडा मान सरकार के कई प्रयासों की तारीफ कर चुके हैं। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना से इतर उन्होंने पहले भी पंजाब सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ित किसानों को दी गई मुआवजे की रकम को नजीर के तौर पर पेश किया था। अनुराग ढ़ांडा ने हरियाणा के किसानों के लिए भी ऐसे ही मुआवजे की मांग की थी। इससे इतर आप नेता मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना, छात्रों के लिए सरकार का प्रयास और पंजाब में रफ्तार पकड़ते निवेश का जिक्र करते हुए राज्य सरकार की तारीफ कर चुके हैं। उनकी इस बेबाकी को लेकर अक्सर सुर्खियां बनती हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 11, 2026

Punjab News

अप्रैल 11, 2026

Punjab News

अप्रैल 11, 2026

Punjab News

अप्रैल 11, 2026

Rashifal 12 April 2026

अप्रैल 11, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

अप्रैल 11, 2026