---Advertisement---

‘एक भी ड्रग तस्कर को…’ नशे को लेकर आप नेता Anurag Dhanda ने अकाली दल और बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप, जानें सबकुछ

Anurag Dhanda: नशे को लेकर एक बार पंजाब में सियासत पूरी तरह से गरमा गई है। साथ ही आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 10, 2026 4:45 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

 Anurag Dhanda: नशे को लेकर एक बार पंजाब में सियासत पूरी तरह से गरमा गई है। बता दें कि संगरूर में गुलजार सिंह की मौत के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। कांग्रेस, अकाली, बीजेपी समेत कई विपक्षी दल आम आदमी पार्टी पर आरोप लगा रहे है।

हालांकि अब इस मामले में आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने अकाली और बीजेपी पर नशे को लेकर गंभीर आरोप लगाया है। बता दें कि पंजाब सरकार नशे को लेकर विशेष अभियान चला रही है। जिसके तहत हर रोज ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।

Anurag Dhanda का बीजेपी, अकाली दल पर गंभीर आरोप

बता दें कि आप नेता Anurag Dhanda ने एक न्यूज रिपोर्ट का हवाला देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “पंजाब में अकाली बीजेपी सरकार ने नशे के कारोबार को घर घर तक फैलाया और इनके नेताओं ने करोड़ों कमाए।

सीएम भगवंत मान सरकार में इनके कुकर्मों का सारा हिसाब होगा। एक भी ड्रग तस्कर को नहीं बख़्शा जाएगा”। पंजाब सरकार लगातार  ड्रग्स तस्करों पर नकेल कस रही है।

नशे को लेकर एक्शन में पंजाब सरकार

नशे को लेकर पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस मिलकर काम कर रही है। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। बता दें कि नशे को लेकर लगातार गिरफ्तारियां की जा रही है। सबसे खास बात है कि अभी तक 70 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

साथ ही हर रोज कई किलोग्राम नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है। इसके अलावा बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 14, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 14, 2026

Bihar Boat Tragedy

अक्टूबर 14, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 14, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026