Anurag Dhanda: नशे को लेकर एक बार पंजाब में सियासत पूरी तरह से गरमा गई है। बता दें कि संगरूर में गुलजार सिंह की मौत के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। कांग्रेस, अकाली, बीजेपी समेत कई विपक्षी दल आम आदमी पार्टी पर आरोप लगा रहे है।
हालांकि अब इस मामले में आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने अकाली और बीजेपी पर नशे को लेकर गंभीर आरोप लगाया है। बता दें कि पंजाब सरकार नशे को लेकर विशेष अभियान चला रही है। जिसके तहत हर रोज ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।
Anurag Dhanda का बीजेपी, अकाली दल पर गंभीर आरोप
बता दें कि आप नेता Anurag Dhanda ने एक न्यूज रिपोर्ट का हवाला देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “पंजाब में अकाली बीजेपी सरकार ने नशे के कारोबार को घर घर तक फैलाया और इनके नेताओं ने करोड़ों कमाए।
पंजाब में अकाली बीजेपी सरकार ने नशे के कारोबार को घर घर तक फैलाया और इनके नेताओं ने करोड़ों कमाए।@BhagwantMann सरकार में इनके कुकर्मों का सारा हिसाब होगा। एक भी ड्रग तस्कर को नहीं बख़्शा जाएगा। https://t.co/PTzU1Mt9XK
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) September 10, 2026
सीएम भगवंत मान सरकार में इनके कुकर्मों का सारा हिसाब होगा। एक भी ड्रग तस्कर को नहीं बख़्शा जाएगा”। पंजाब सरकार लगातार ड्रग्स तस्करों पर नकेल कस रही है।
नशे को लेकर एक्शन में पंजाब सरकार
नशे को लेकर पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस मिलकर काम कर रही है। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। बता दें कि नशे को लेकर लगातार गिरफ्तारियां की जा रही है। सबसे खास बात है कि अभी तक 70 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
साथ ही हर रोज कई किलोग्राम नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है। इसके अलावा बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है।







