---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनाव में आप की बंपर जीत से गदगद हुए वरिष्ठ नेता! जनता का जताया आभार

Anurag Dhanda: पंजाब ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनाव में आप को मिली धमाकेदार जीत से अनुराग ढ़ांडा गदगद नजर आए हैं। आप नेता ने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए जनता का आभार जताया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 18, 2025 4:33 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल मुकाबला माने जा रहे पंजाब में ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनाव के परिणाम जारी हो रहे हैं। अब तक आए नतीजों के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव में धमाकेदार जीत दर्ज की है। आप की इस जीत से राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ सीएम भगवंत मान और वरिष्ठ नेता अनुराग ढ़ांडा भी गदगद नजर आए। पूर्व सीएम केजरीवाल की भावनाओं को पूर्ण समर्थन देते हुए अनुराग ढ़ांडा ने इस विराट जीत के बाद पंजाब की जनता का आभार जताया है। अनुराग ढ़ांडा ने पार्टी संयोजक के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए बताया है कि पंजाब की जनता को आम आदमी पार्टी की सरकार का काम किस हद तक पसंद आ रहा है।

ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनाव में आप की बंपर जीत से Anurag Dhanda गदगद

पंजाब में अब तक जारी ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनाव परिणाम को देख आप नेता अनुराग ढ़ांडा गदगद नजर आए हैं। उन्होंने इस अभूतपूर्व समर्थन के लिए जनता का आभार जताया है।

पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के एक्स पोस्ट को साझा करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। अरविंद केजरीवाल के एक्स हैंडल से लिखा गया है कि “पंजाब ज़िला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में AAP की बम्पर जीत बताती है कि पंजाब के लोगों को AAP सरकार के काम कितने पसंद आ रहे हैं। ये जनता के भरोसे की जीत है।” पार्टी संयोजक के विचारों का अनुराग ढ़ांडा ने भी समर्थन किया है और इसे रिपोस्ट कर संदेश दूर तलक पहुंचाने की कोशिश की है।

स्थानीय चुनाव में आप की धमाकेदार जीत

सूबे में संपन्न हुए ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनाव के परिणाम जारी हो रहे है। अब तक सामने आए परिणाम देखें तो पंजाब की सत्तारुढ़ दल आम आदमी पार्टी का दबदबा साफ तौर पर नजर आता है। खबर लिखे जाने तक जिला परिषदों के कुल 346 जोन में से 206 पर आप को जीत मिल चुकी है। वहीं कुल 2838 पंचायत समिति चुनाव में 2300 के परिणाम घोषित हुए हैं जिनमें से 977 पर आप का कब्जा है। शेष पर मतगणना का दौर जारी है। ब्लॉक समिति और जिला परिषद दोनों चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली बंपर जीत सरकार के प्रति जनता के अटूट विश्वास को दर्शाती है। इस जीत के बाद अनुराग ढ़ांडा समेत अन्य आप नेता गदगद नजर आ रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026