Anurag Dhanda: ‘गैंगस्टरों के खिलाफ फ़ुल…’ गैंगस्टर कर्मवीर देओ को पंजाब पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार, जानें डिटेल

Anurag Dhanda: पंजाब में गैंगस्टरों और संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। जिसका असर साफ तौर पर दिख रहा है।

Anurag Dhanda

फाइल फोटो

Anurag Dhanda: पंजाब में गैंगस्टरों और संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी बताए जा रहे कर्मवीर सिंह उर्फ कर्मवीर देओ को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हिरासत में लिया है।

कर्मवीर को कनाडा से डिपोर्ट किए जाने के बाद भारत लाया गया था। इसी को लेकर अब आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने पंजाब सरकार की जमकर तारीफ की है। गौरतलब है कि अपराध के खिलाफ पंजाब सरकार काफी एक्टिव नजर आ रही है।

Anurag Dhanda ने दी अहम जानकारी

बता दें कि आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि

“गैंगस्टरों के खिलाफ फ़ुल एक्शन में सीएम भगवंत मान सरकार। पंजाब का कोई गुनहगार बचेगा नहीं”। रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्मवीर देओ के खिलाफ पंजाब पुलिस ने पहले ही लुकआउट सर्कुलर जारी किया हुआ था।

मंगलवार को कनाडा से डिपोर्ट किए जाने के बाद जैसे ही वह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा, पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसे पंजाब ले जाकर आगे की जांच और पूछताछ की जा सकती है।

पंजाब पुलिस का गैंगस्टरों पर शिकंजा

कर्मवीर की गिरफ्तारी को पंजाब पुलिस की गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में अहम कदम माना जा रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी गैंगस्टर मॉड्यूल के खिलाफ कार्रवाई और विदेशों में मौजूद आरोपियों को भारत लाने की कोशिशों पर जोर दिया है।

कर्मवीर से पूछताछ के बाद गैंग के विदेशी नेटवर्क और उसके संपर्कों को लेकर और जानकारी सामने आने की उम्मीद है। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस द्वारा हर रोज ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।

 

 

 

 

Exit mobile version