---Advertisement---

‘सरकार पूरी ताकत के साथ…’ पंजाब में बाढ़ से भयंकर तबाही के बीच आप नेता Anurag Dhanda का बड़ा बयान; जानें पूरी डिटेल

Anurag Dhanda: पंजाब के कई जिलें बाढ़ से पूरी तरह से त्रस्त है। 1200 से अधिक गांव में बाढ़ से तबाही मच चुकी है। लोग बेघर हो चुके है, सब कुछ तबाह हो चुका है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 3, 2025 5:18 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब के कई जिलें बाढ़ से पूरी तरह से त्रस्त है। 1200 से अधिक गांव में बाढ़ से तबाही मच चुकी है। लाखों लोग बेघर हो गए है। बाढ़ से करीब 30 लोगों के मौत की भी खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार के मंत्री, विधायक बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे है। यहां तक कि खुद CM Bhagwant Mann स्थिति का जायजा लेने के लिए लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे है, साथ ही पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दे रहे है। इसी बीच आप राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कुछ अहम जानकारी दी है।

सरकार पूरी ताकत के साथ काम कर रही है-Anurag Dhanda

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए आप नेता Anurag Dhanda ने कहा कि “बाढ़ की बहुत ही गंभीर स्थिति बनी हुई है। 1400 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में है। लोग बहुत परेशानी का हालत में है। सरकार पूरी ताकत के साथ मंत्री, विधायक सब ग्राउंड पर लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद का प्रयास करने की कोशिश कर रहे है।

लेकिन यह ऐसा त्रासदी है जो पिछले 4 -5 दशकों से नहीं हुई है, स्थिति बहुत खराब है। आज पंजाब मुसीबत में है, तो पूरे देश को मदद करनी चाहिए। दिल्ली से भी सारे विधायक, सारे नेता राहत सामग्री लेकर पंजाब पहुंच रहे है, यहां पर लोगों की सेवा और मदद करेंगे। इस वक्त राजनीति को छोड़कर केंद्र सरकार को पूरी मदद करनी चाहिए। प्रधानमंत्री जी को इसमे दखल देना चाहिए”।

कल पंजाब जाएंगे आप संयोजक अरविंद केजरीवाल – अनुराग ढांडा

आप नेता Anurag Dhanda ने आगे कहा कि “अरविंद केजरीवाल भी पंजाब आ रहे है। लोगों से मिलेंगे, दुख साझा करेंगे। जो काम चल रहे है राहत के, उनका भी जायजा लेंगे। जो भी बाढ़ प्रभावित इलाकें है, जहां पर राहत का काम चल रहा है, वहां पर मुख्यमंत्री भगवंत मान जी और अरविंद केजरीवाल जी जाएंगे, बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लेंगे, लोगों से मिलेंगे, अगर कहीं कोई समस्या है, लोगों से फीडबैक लेंगे। अगर कोई चीज दुरूस्त करने की जरूरत है उसपर काम करेंगे। मुझे लगता है कि अभी सब लोगों को मिलकर इस वक्त इकट्ठे होकर पंजाब का हाथ थामना चाहिए। जिस तरीकें से लोगों की मदद आ रही है, ऐसा लग रहा है कि पूरा देश एक साथ है। इसके अलावा अनुराग ढांडा ने केंद्र सरकार से भी इस आपदा में मदद मांगी है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026