---Advertisement---

Anurag Dhanda: ‘आम आदमी का जीवन संवारना प्राथमिकता..,’ पंजाब SSF को मिला आप नेता का प्रोत्साहन, बताया कैसे गढ़ रही कीर्तिमान

आप नेता Anurag Dhanda ने सड़क सुरक्षा फोर्स की सराहना की है। अनुराग ढ़ांडा ने बताया है कि कैसे एसएसएफ के जवान आपात स्थिति में लोगों तक पहुंच कर उनकी मदद कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 4, 2026 2:58 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब सरकार के प्रयासों की सराहना यूं तो चहुंओर होती है। बात चाहें स्वास्थ्य बीमा योजना की हो, या किसानों से लेकर महिलाओं, छात्रों व अन्य वर्गों को लाभान्वित करने की। मान सरकार हर मोर्चे पर अच्छा प्रदर्शन करती नजर आ रही है। सरकार के इन्हीं प्रयासों की सराहना आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने भी की है। अनुराग ढ़ांडा ने पंजाब सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा फोर्स की स्थापना कर लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधा का जिक्र किया है। आप नेता ने बताया है कि कैसे सड़क सुरक्षा फोर्स यानी एसएसएफ आम आदमी का जीवन संवार कर कीर्तिमान रच रही है।

पंजाब SSF को मिला Anurag Dhanda का प्रोत्साहन

आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने पंजाब सड़क सुरक्षा फोर्स का प्रोत्साहन किया है। अनुराग ढ़ांडा ने एक वीडियो पोस्ट कर बताया है कि एसएसएफ कैसे काम करते हुए लोगों की जिंदगियां बचाती है।

अनुराग ढ़ांडा इस दौरान लिखते हैं कि “पंजाब की सड़क सुरक्षा फोर्स के 2 बेमिसाल साल। देश की पहली और इकलौती ऐसी फोर्स जो हर जान की कीमत समझती है। यही AAP का गवर्नेंस मॉडल है। खोखले वादे नहीं, बल्कि सुरक्षा और आधुनिकता के साथ आम आदमी का जीवन संवारना ही प्राथमिकता है।” अनुराग ढ़ांडा द्वारा जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सड़क सुरक्षा फोर्स तत्काल जरूरतमंदों तक पहुंच कर उनकी मदद कर रही है।

लोगों की जान बचा रही सड़क सुरक्षा फोर्स!

पंजाब के विभिन्न हिस्सों में यदि कोई मार्ग दुर्घटना होती है, तो एसएसएफ तत्काल राहत लेकर पहुंचती है। महज एक कॉल पर सड़क सुरक्षा फोर्स से जुड़ी टीम घटना स्थल पर पहुंच कर सबसे पहले घायलों को इलाज पहुंचाती है। आवश्यतानुसार एसएसएफ की टीम प्राथमिक उपचार भी देती है, ताकि लोगों की जिंदगी बचाई जा सके। पंजाब सरकार की इस पहल को शुरू हुए 2 वर्ष हो गए। इसी का जिक्र करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने एसएसएफ को प्रोत्साहन भेजा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026