---Advertisement---

‘केंद्र की सरकार नियंत्रित करती…’ पंजाब में खराब सड़क के आरोप पर आप नेता Anurag Dhanda ने बताई सच्चाई

Anurag Dhanda: पंजाब में खराब सड़कों के आरोपों पर आप नेता ने पलटवार करते हुए केंद्र सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 20, 2026 3:25 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर उठ रहे सवालों के बीच आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए अपना पक्ष रखा है। उन्होंने सड़क निर्माण और रखरखाव से जुड़े मुद्दे पर सरकार की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

मालूम हो कि पंजाब सरकार की तरफ से लगातार सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। जिससे कनेक्टिविटी को काफी मजबूती मिली है। वहीं एक्स हैंडल पर Man Aman Singh Chhina नाम के एक्स हैंडल से एक फोटो शेयर किया गया है। जिसमे खराब सड़कें नजर आ रही है। वहीं अब इस लेकर Anurag Dhanda ने प्रतिक्रिया दी है।

आप नेता अनुराग ढांडा ने बताई सच्चाई

दरअसल Man Aman Singh Chhina नाम के एक्स हैंडल से फोटो शेयर की गई थी। जिसमे लिखा गया था कि “अजनाला से हमारे गाँव तक जाने वाली सड़क, जो असल में है ही नहीं। मुझे इंतज़ार है कि अगले चुनाव में मौजूदा विधायक की ज़मानत ज़ब्त हो जाए”। इसपर आप नेता Anurag Dhanda ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि

भले ही यह सड़क BRO के अधिकार क्षेत्र में आती हो, जिसे केंद्र की मोदी सरकार नियंत्रित करती है? एक पत्रकार होने के नाते आपको कम से कम इतनी जानकारी तो होनी चाहिए, या फिर मौजूदा MLA से आपकी कोई निजी दुश्मनी है”?

सड़क निर्माण को लेकर सियासत तेज

पंजाब में सड़क और बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दे लगातार राजनीतिक बहस का हिस्सा रहे हैं। खराब सड़कों को लेकर विपक्ष सरकार को घेरता है, जबकि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की ओर से केंद्र की जिम्मेदारियों का मुद्दा उठाया जाता है। ऐसे में Anurag Dhanda का बयान एक बार फिर पंजाब की सड़क व्यवस्था को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के बीच जिम्मेदारी की बहस को सामने ले आया है। हालांकि पंजाब सरकार लगातार सड़कों को बेहतर बनाने में लगी हुई है। जिसका असर दिख रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 10 September 2026

सितम्बर 9, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 9, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 9, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 9, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 9, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 9, 2026