Anurag Dhanda: देश के विभिन्न हिस्सों में नीट परीक्षा को लेकर हलचल तेज है। 3 मई को आयोजित हुई परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने के आरोपों के बीच 21 जून को पुन: परीक्षा की तिथि तय की गई है। री-एग्जाम को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा ऐलान भी कर दिया है जिसका जिक्र अनुराग ढ़ांडा कर रहे हैं। आप नेता ने बताया कि कैसे अरविंद केजरीवाल ने छात्रों की चिंता करते हुए उन्हें मुफ्त सफर मुहैया कराने की बात कही थी। सीएम भगवंत मान ने इस संदर्भ में आधिकारिक ऐलान कर नीट यूजी 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले पंजाब के छात्रों को तोहफा दिया है।
नीट री-एग्जाम में छात्रों की मुफ्त यात्रा को लेकर Anurag Dhanda की प्रतिक्रिया!
21 जून को फिर नीट-यूजी 2026 की परीक्षा होनी है। उससे पहले तैयारियों का दौर जारी है।
अरविंद जी ने कई NEET aspirants के सुझाव पर कल अपने वीडियो संदेश में कहा था कि वो NEET स्टूडेंट्स के लिए पेपर वाले दिन ट्रेवल फ्री करने को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान जी से बात करेंगे।
आज केजरीवाल जी पंजाब में हैं। https://t.co/6BBaJW4rN1
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) May 20, 2026
इसी बीच आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने छात्रों की समस्याओं का जिक्र करते हुए उन्हें मुफ्त यात्रा मुहैया कराने की मांग उठाई। आप सुप्रीमो ने इस संदर्भ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से बात करने को कहा। इसको साझा करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने कहा है कि “अरविंद जी ने कई नीट अभ्यर्थियों के सुझाव पर कल अपने वीडियो संदेश में कहा था कि वो नीट स्टूडेंट्स के लिए पेपर वाले दिन ट्रेवल फ्री करने को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान जी से बात करेंगे। आज केजरीवाल जी पंजाब में हैं।” दरअसल, आप सुप्रीमो आज पंजाब दौरे पर हैं जिसका जिक्र अनुराग ढ़ांडा कर रहे हैं।
छात्रों को पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा!
पेपर लीक के आरोपों में परीक्षा रद्द होने के बाद 21 जून को पुन: नीट एग्जाम होना है।
ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਗਰੀਬ ਵਿਦਿਆਰਥੀ NEET ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਦਿੰਦੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲ ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਕੇਂਦਰ ਤੱਕ ਜਾਣ ਲਈ ਕਿਰਾਏ ਲਈ ਪੈਸੇ ਵੀ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦੇ। ਜਦੋਂ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਜੀ ਨੇ ਹਾਲ ਹੀ ਵਿੱਚ NEET ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ, ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਮਦਦ ਦੀ ਬੇਨਤੀ ਕੀਤੀ। NEET ਪ੍ਰੀਖਿਆ 21 ਜੂਨ ਨੂੰ ਹੈ। ਇਸ ਲਈ, ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ 20, 21 ਅਤੇ 22 ਜੂਨ…
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) May 20, 2026
इससे पूर्व पंजाब सरकार ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने खुद बताया है कि “जब केजरीवाल जी ने नीट के बच्चों से बात की तो बच्चों ने मदद करने की मांग की। पंजाब सरकार ने निर्णय लिया है कि 20, 21 और 22 जून को पंजाब रोडवेज की सभी बसों में नीट की परीक्षा देने जा रहे सारे बच्चों का किराया माफ होगा। आपका एडमिट कार्ड दिखा दो, आपकी टिकट नहीं लगेगी। भगवान आपको सफलता दें।” सीएम मान के इस ऐलान को छात्रों के लिए तोहफा माना जा रहा है जिसे देख अनुराग ढ़ांडा भी गदगद होंगे।
