---Advertisement---

‘स्टूडेंट्स के लिए पेपर वाले दिन ट्रेवल फ्री..,’ NEET री-एग्जाम पर पंजाब में छात्रों को मुफ्त यात्रा, Anurag Dhanda ने व्यक्त की प्रतिक्रिया

आप नेता Anurag Dhanda ने अरविंद केजरीवाल की पहल का स्वागत किया है। अनुराग ढ़ांडा ने बताया है कि बीते कल आप सुप्रीमो ने नीट री-एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों का किराया माफ करने की मांग की थी और आज वे पंजाब में हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 20, 2026 5:56 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: देश के विभिन्न हिस्सों में नीट परीक्षा को लेकर हलचल तेज है। 3 मई को आयोजित हुई परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने के आरोपों के बीच 21 जून को पुन: परीक्षा की तिथि तय की गई है। री-एग्जाम को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा ऐलान भी कर दिया है जिसका जिक्र अनुराग ढ़ांडा कर रहे हैं। आप नेता ने बताया कि कैसे अरविंद केजरीवाल ने छात्रों की चिंता करते हुए उन्हें मुफ्त सफर मुहैया कराने की बात कही थी। सीएम भगवंत मान ने इस संदर्भ में आधिकारिक ऐलान कर नीट यूजी 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले पंजाब के छात्रों को तोहफा दिया है।

नीट री-एग्जाम में छात्रों की मुफ्त यात्रा को लेकर Anurag Dhanda की प्रतिक्रिया! 

21 जून को फिर नीट-यूजी 2026 की परीक्षा होनी है। उससे पहले तैयारियों का दौर जारी है।

इसी बीच आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने छात्रों की समस्याओं का जिक्र करते हुए उन्हें मुफ्त यात्रा मुहैया कराने की मांग उठाई। आप सुप्रीमो ने इस संदर्भ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से बात करने को कहा। इसको साझा करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने कहा है कि “अरविंद जी ने कई नीट अभ्यर्थियों के सुझाव पर कल अपने वीडियो संदेश में कहा था कि वो नीट स्टूडेंट्स के लिए पेपर वाले दिन ट्रेवल फ्री करने को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान जी से बात करेंगे। आज केजरीवाल जी पंजाब में हैं।” दरअसल, आप सुप्रीमो आज पंजाब दौरे पर हैं जिसका जिक्र अनुराग ढ़ांडा कर रहे हैं।

छात्रों को पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा!

पेपर लीक के आरोपों में परीक्षा रद्द होने के बाद 21 जून को पुन: नीट एग्जाम होना है।

इससे पूर्व पंजाब सरकार ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने खुद बताया है कि “जब केजरीवाल जी ने नीट के बच्चों से बात की तो बच्चों ने मदद करने की मांग की। पंजाब सरकार ने निर्णय लिया है कि 20, 21 और 22 जून को पंजाब रोडवेज की सभी बसों में नीट की परीक्षा देने जा रहे सारे बच्चों का किराया माफ होगा। आपका एडमिट कार्ड दिखा दो, आपकी टिकट नहीं लगेगी। भगवान आपको सफलता दें।” सीएम मान के इस ऐलान को छात्रों के लिए तोहफा माना जा रहा है जिसे देख अनुराग ढ़ांडा भी गदगद होंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 26, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 26, 2026

Rashifal 27 August 2026

अगस्त 26, 2026

Rain Alert 27 August 2026

अगस्त 26, 2026

कल का मौसम 27 August 2026

अगस्त 26, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 26, 2026