---Advertisement---

आधी आबादी के लिए मान सरकार की नई योजना लागू होने का नोटिफिकेशन जारी! Anurag Dhanda ने गदगद भाव में साझा किए डिटेल

आप नेता Anurag Dhanda ने पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना से जुड़े डिटेल साझा किए हैं। अनुराग ढ़ांडा ने बताया है कि योजना के अंतर्गत 13 अप्रैल से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 4, 2026 4:49 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: आधी आबादी को सशक्त करने की दिशा में मान सरकार द्वारा तमाम प्रयत्न किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सरकार की ओर से ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ लागू करने का ऐलान भी हुआ था। भगवंत मान सरकार ने नई योजना के अंतर्गत पंजीकरण की तिथि की घोषणा भी कर दी है। इससे जुड़ा डिटेल साझा करते हुए आप नेता अनुराग ढ़ांडा गदगद नजर आए। अनुराग ढ़ांडा ने बताया है कि मावां-धीयां सत्कार योजना का लाभ लेने के लिए 13 अप्रैल से शुरू होने वाले पंजीकरण प्रक्रिया को अवश्य पूरा करें। इसके तहत महिलाओं को वित्तिय मदद दी जाएगी।

आप नेता Anurag Dhanda ने साझा किया नई योजना से जुड़ा डिटेल

मान सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली मावां-धीयां सत्कार योजना से जुड़ी डिटेल अनुराग ढ़ांडा द्वारा साझा की गई है।

पंजीकरण तिथि से जुड़ा नोटिफिकेशन साझा करते हुए आप नेता ने पंजाब की महिलाओं को अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि 13 अप्रैल से नई योजना के लिए पंजीकरण शुरू होगा। पंजीकृत महिलाएं ही मावां-धीयां सत्कार योजना का लाभ उठा सकेंगी। अनुराग ढ़ांडा लिखते हैं कि “पंजाब की महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह और एससी महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का नोटिफिकेशन जारी। 13 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन।”

आधी आबादी को सशक्त करेगी मान सरकार

नई योजना के तहत भगवंत मान सरकार राज्य की आधी आबादी को सशक्त करने का काम करेगी। मावां-धीयां सत्कार योजना की लाभार्थी महिलाओं को मासिक वित्तिय सहायता दी जाएगी। इसके तहत पंजाब की महिलाओं को 1000 रुपए का मासिक अनुदान मिलेगा। वहीं अनुसूचित जाति से आने वाली महिलाओं के लिए 1500 रुपए मासिक का अनुदान उपलब्ध कराने का प्रावधान है। मान सरकार की नई योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम करेगी। इसी कड़ी में अनुराग ढ़ांडा समेत अन्य तमाम आप नेता योजना को महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बता रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026