Anurag Dhanda: आधी आबादी को सशक्त करने की दिशा में मान सरकार द्वारा तमाम प्रयत्न किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सरकार की ओर से ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ लागू करने का ऐलान भी हुआ था। भगवंत मान सरकार ने नई योजना के अंतर्गत पंजीकरण की तिथि की घोषणा भी कर दी है। इससे जुड़ा डिटेल साझा करते हुए आप नेता अनुराग ढ़ांडा गदगद नजर आए। अनुराग ढ़ांडा ने बताया है कि मावां-धीयां सत्कार योजना का लाभ लेने के लिए 13 अप्रैल से शुरू होने वाले पंजीकरण प्रक्रिया को अवश्य पूरा करें। इसके तहत महिलाओं को वित्तिय मदद दी जाएगी।
आप नेता Anurag Dhanda ने साझा किया नई योजना से जुड़ा डिटेल
मान सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली मावां-धीयां सत्कार योजना से जुड़ी डिटेल अनुराग ढ़ांडा द्वारा साझा की गई है।
पंजाब की महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह और एससी महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का नोटिफिकेशन जारी। 13 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन। pic.twitter.com/OvnDBMMcgU
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) April 4, 2026
पंजीकरण तिथि से जुड़ा नोटिफिकेशन साझा करते हुए आप नेता ने पंजाब की महिलाओं को अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि 13 अप्रैल से नई योजना के लिए पंजीकरण शुरू होगा। पंजीकृत महिलाएं ही मावां-धीयां सत्कार योजना का लाभ उठा सकेंगी। अनुराग ढ़ांडा लिखते हैं कि “पंजाब की महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह और एससी महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का नोटिफिकेशन जारी। 13 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन।”
आधी आबादी को सशक्त करेगी मान सरकार
नई योजना के तहत भगवंत मान सरकार राज्य की आधी आबादी को सशक्त करने का काम करेगी। मावां-धीयां सत्कार योजना की लाभार्थी महिलाओं को मासिक वित्तिय सहायता दी जाएगी। इसके तहत पंजाब की महिलाओं को 1000 रुपए का मासिक अनुदान मिलेगा। वहीं अनुसूचित जाति से आने वाली महिलाओं के लिए 1500 रुपए मासिक का अनुदान उपलब्ध कराने का प्रावधान है। मान सरकार की नई योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम करेगी। इसी कड़ी में अनुराग ढ़ांडा समेत अन्य तमाम आप नेता योजना को महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बता रहे हैं।
