‘उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं..’ आप नेता Anurag Dhanda ने विपक्ष पर लगाया गंभीर आरोप, जानें सबकुछ

Anurag Dhanda: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ने विपक्षी दलों पर गंभीर आरोप लगाया है।

Anurag Dhanda

फाइल फोटो

Anurag Dhanda: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता Anurag Dhanda ने विपक्षी दलों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि कुछ राजनीतिक पार्टियां जानबूझकर उनकी पार्टी और उसके नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार करने में जुटी हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।

आप नेता ने दावा किया कि उनकी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार 202और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर काम कर रही है, जबकि विपक्ष केवल राजनीतिक बयानबाजी में व्यस्त है। बता दें कि 2027 में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने है, जिसे देखते हुए अब राजनीति शुरू हो चुकी है।

आप नेता Anurag Dhanda ने विपक्ष पर साधा निशाना

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “मुख्यमंत्री भगवंत मान के शानदार जनहित के कामों से विरोधी बुरी तरह बौखला गये हैं और उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं।

मान साहब ने शांत शब्दों में सारी बात कह दी। ये विडियो जरुर देखें”।

सीएम भगवंत मान ने विपक्ष पर साधा निशाना

Anurag Dhanda ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष खुलेआम अकाली दल के प्रचारक बन गए हैं।
अब बस इतना ही बाकी है कि हमारे जत्थेदार साहब से हुकमनामा जारी करवाया जाए। सुखबीर बादल को वोट दें, वरना पंथ खतरे में पड़ जाएगा।
यह फैसला कभी भी लिया जा सकता है”।

एक जनसभा को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि “आज मेरिट के आधार पर 523 और युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इसके साथ ही, हमारी सरकार ने अब तक कुल 67,563 युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोज़गार दिया है। आज कर्मचारियों के कल्याण के लिए एक बड़ा फ़ैसला लिया गया है। प्रोबेशन पूरा होने पर, नर्सों, कॉन्स्टेबलों और ग्रुप C और D के कर्मचारियों की पोस्टिंग उनके घरों से ज़्यादा से ज़्यादा 40 किलोमीटर के दायरे में की जाएगी”।

Exit mobile version