---Advertisement---

‘धोखे और अत्याचार से सरकार बनाकर..,’ पंजाब में ED रेड के खिलाफ मुखर हुए Anurag Dhanda, केन्द्र पर जमकर साधा निशाना

आप नेता Anurag Dhanda ने मुखरता के साथ केन्द्र पर निशाना साधते हुए पंजाब में हुई ईडी की कार्रवाई की आलोचना की है। अनुराग ढ़ांडा ने मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर हुई छापेमारी को गलत बताया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 9, 2026 3:07 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब में आज फिर प्रवर्तन निदेशालय की टीम छापेमारी के लिए पहुंची। राज्य सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा के कुछ ठिकानों पर हुई छापेमारी के बाद सूबे का सियासी पारा हाई है। सीएम भगवंत मान से लेकर पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल, अनुराग ढ़ांडा समेत तमाम आप नेता संजीव अरोड़ा के खिलाफ हुई ईडी की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। अनुराग ढ़ांडा ने तो केन्द्र की सत्तारुढ़ दल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मुखरता से कहा है कि धोखे और अत्याचार से सरकार बनाकर अब पीएम पंजाब पर कब्जा करना चाहते हैं।

प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई पर Anurag Dhanda की तल्ख प्रतिक्रिया!

आप नेता ने मुखरता के साथ केन्द्र के खिलाफ आवाज उठाते हुए ईडी की कार्रवाई की आलोचना की है।

पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की एक पोस्ट साझा करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने निशाना साधा है। आप नेता लिखते हैं कि “मोदी जी भी औरंगजेब की तरह देश भर में धोखे और अत्याचार से सरकार बनाकर अब पंजाब पर कब्जा करना चाहते हैं। औरंगजेब ने भी मुँह की खाई थी, मोदी जी भी गुरुओं की धरती पंजाब में हारेंगे।” दरअसल, अनुराग ढ़ांडा ने पूर्व सीएम केजरीवाल की उस पोस्ट को साझा किया गया है जिसमें ईडी कार्रवाई की आलोचना हुई है।

अरविंद केजरीवाल ने लिखा है कि “जैसे ही बंगाल चुनाव ख़त्म हुए, मोदी जी ने पंजाब में रोज़ ED की रेड करना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ सालों में मोदी जी ने पंजाब के साथ बहुत धक्का किया है। पंजाबियों को तरह तरह से प्रताड़ित किया है। कुछ वर्ष पहले मोदी जी ने पंजाब के किसानों को ललकारा था और उन्हें किसानों के आगे झुकना पड़ा। आज मोदी जी ने पूरे पंजाब को ललकारा है।”

मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ED की छापेमारी से घमासान

वर्ष 2027 में पंजाब विधानसभा के चुनाव होने हैं। उससे पहले सूबे में ईडी की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पहले मोहाली में छापेमारी, फिर संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर रेड सवालों में है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम आज संजीव अरोड़ा के आवास पर पहुंची जहां उन पर नियमानुसार कार्रवाई की बात कही गई। इसको लेकर सूबे में घमासान का दौर छिड़ा है। अनुराग ढ़ांडा समेत तमाम नेता ईडी की इस कार्रवाई की आलोचना करते हुए निशाना साध रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026