---Advertisement---

Anurag Dhanda: ‘ये होता है जब एक आम आदमी सीएम बनता है’, Bhagwant Mann⁩ ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों में लोगों की मदद के लिए उतार दिया अपना हेलिकॉप्टर

Anurag Dhanda: पंजाब के कई जिलों में इस वक्त बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों की सहायता के लिए अपना सरकारी हेलिकॉप्टर उतार दिया। आप के नेशनल मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने इसकी जानकारी साझा की है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 27, 2025 3:20 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: पिछले कई दिनों से पंजाब के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिल रही है। कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से आगे चला गया है। ऐसे में पंजाब के मुख्यमंत्री राज्य के लोगों की मदद के लिए कई सख्त कदम उठा रहे हैं। साथ ही मान सरकार में कई मंत्री और नेता भी बाढ़ प्रभावितों क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को राहत सामग्री देने के साथ हौंसला बढ़ा रहे हैं। ऐसे में ‘आप’ यानी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने एक बड़ी जानकारी शेयर की है।

Anurag Dhanda ने CM Bhagwant Mann⁩ की तारीफ में कही यह बड़ी बात

आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर के माध्यम से पोस्ट कर पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann⁩ की जमकर तारीफ की है। अनुराग ढांडा ने अपनी एक्स पोस्ट में बताया, ‘मुख्यमंत्री ⁦भगवंत मान ने अपना हेलिकॉप्टर बाढ़ राहत के लिए दे दिया और खुद बाढ़ ग्रस्त इलाकों में लोगों की मदद के लिए उतर गए। ये होता है जब एक आम आदमी सीएम बनता है।’

गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान प्रदेश में बाढ़ के कठिन हालात से निपटने के लिए लगातार एक्शन मोड में काम कर रहे हैं। ऐसे में मान सरकार के मंत्री और आप विधायक प्रदेश के बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी परेशानियां सुन रहे हैं और उसे हल करने का भरोसा दे रहे हैं।

Bhagwant Mann ⁩सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों में कर रही लोगों की सहायता

वहीं, आप की पंजाब इकाई ने अपनी हालिया एक्स पोस्ट में भगवंत मान सरकार द्वारा बाढ़ ग्रस्त लोगों की मदद की जानकारी साझा की है। आप की पंजाब यूनिट ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, ‘सतलुज नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण धर्मकोट विधानसभा क्षेत्र के गांवों में लोगों को विधायक देविंदर धोस जी की टीम द्वारा राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। पशुओं के लिए चारा और हरे चारे की भी व्यवस्था की गई है। सरकार मुश्किल समय में लोगों के साथ खड़ी है।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026