---Advertisement---

Arvind Kejriwal:मांवां-धियां सत्कार योजना के तहत बड़ी संख्या में महिलाओं को 3,000 रुपये मिले; बाकी बची माताओं-बहनों को पहली अगस्त को मिलेंगे पैसे: अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal:आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 'एक शाम भगवान शिव के नाम' भजन संध्या में हजारों श्रद्धालुओं के साथ शामिल हुए। हर धर्म को संभालने और फलने-फूलने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए 'आप' प्रमुख ने कहा कि पंजाब सभी धर्मों की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत के साथ-साथ सनातन परंपराओं को मनाने के प्रयासों का गवाह बन रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 18, 2026 10:34 अपराह्न

Arvind Kejriwal
Follow Us
---Advertisement---

Arvind Kejriwal:आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भजन संध्या में हजारों श्रद्धालुओं के साथ शामिल हुए। हर धर्म को संभालने और फलने-फूलने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए ‘आप’ प्रमुख ने कहा कि पंजाब सभी धर्मों की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत के साथ-साथ सनातन परंपराओं को मनाने के प्रयासों का गवाह बन रहा है।

‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के विस्तार और पटियाला के ऐतिहासिक काली माता मंदिर के पुनर्विकास का जिक्र किया

सभा को संबोधित करते हुए ‘आप’ प्रमुख ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को धूमधाम से मनाने, श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व की चल रही तैयारियों/जश्न, ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के विस्तार और पटियाला के ऐतिहासिक काली माता मंदिर के पुनर्विकास का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी 22 जिलों में ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं और लोग खुशी जता रहे हैं कि प्रदेश में पहली बार सनातन धर्म के लिए इतने बड़े पैमाने पर कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं।

मैं यह भी देख रहा हूं कि कई माताएं, बहनें और बेटियां भी हमारे साथ जुड़ी हैं

भजन संध्या में श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “आज आप सभी यहां इतनी बड़ी संख्या में शिव जी के भजन सुनने और भक्ति में लीन होने के लिए इकट्ठा हुए हैं। आपका उत्साह और खुशी देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं यह भी देख रहा हूं कि कई माताएं, बहनें और बेटियां भी हमारे साथ जुड़ी हैं।”

 

मांवां-धियां सत्कार योजना के बारे में बड़ा ऐलान करने से पहले ‘आप’ सुप्रीमो ने कहा, “मैं देख सकता हूं कि आप में से बड़ी संख्या में लोगों ने अपने बैंक खातों में 3,000 रुपये प्राप्त करने के बाद हाथ खड़े किए हैं। अब मुझे देखने दो, आप में से कितने ऐसे हैं, जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है लेकिन अभी तक पैसे नहीं मिले? मेरे पास आपके लिए एक खुशखबरी है। मैं अभी मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात कर रहा था। पहली अगस्त को भगवंत मान पठानकोट आएंगे और यह राशि सीधे आपके खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। हर वह व्यक्ति जिसका रजिस्ट्रेशन पूरा हो चुका है लेकिन भुगतान अभी बाकी है, उसे भी 1 अगस्त को अपने बैंक खाते में पैसे मिल जाएंगे।”धन्यवाद जताते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, “गुरु साहिब की कृपा है कि हमें भगवंत मान जैसा ईमानदार मुख्यमंत्री मिला है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Gyanesh Kumar

सितम्बर 26, 2026

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026