---Advertisement---

‘सच को कभी दबाया..’, CM Arvind Kejriwal की जमानत के बाद कुछ यूं सामने आई CM Bhagwant Mann की प्रतिक्रिया

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को आज सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। अरविंद केजरवाल (CM Arvind Kejriwal) को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के बाद AAP में जश्न का माहौल है और पार्टी के तमाम नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 13, 2024 1:20 अपराह्न

Arvind Kejriwal
Follow Us
---Advertisement---

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को आज सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के बाद AAP में जश्न का माहौल है और पार्टी के तमाम नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी क्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री व आप के लोकप्रिय नेता भगवंत सिंह मान ने भी खास अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

सीएम मान (CM Bhagwant Mann) के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “मुख्यमंत्री केजरीवाल को मिली जमानत ने साबित कर दिया कि सच को कभी दबाया नहीं जा सकता।” सीएम मान ने इसके अलावा अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत को सत्य की जीत करार दिया है।

Arvind Kejriwal को मिली जमानत पर CM Mann की प्रतिक्रिया

सुप्रीम कोर्ट ने आज कथित दिल्ली शराब केस मामले में अपना फैसला सुनाते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी है। कोर्ट में दो न्यायधीशों की खंडपीठ द्वारा सुनाए गए इस फैसले से देश के विभिन्न हिस्सों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी है और इसी क्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Mann) की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

सीएम मान के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया कि “आखिरकार सत्य की जीत हुई। ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जी को माननीय सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। केजरीवाल जी को मिली जमानत ने साबित कर दिया है कि सच को कभी दबाया नहीं जा सकता।इन्कलाब जिंदाबाद!”

AAP MP राघव चड्ढा ने कही खास बात

अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत के बाद पंजाब से आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद (MP) राघव चड्ढा की प्रतिक्रिया सामने आई है। राघव चड्ढा का कहना है कि “मैं सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देता हूं। अरविंद केजरीवाल सिर्फ एक नाम नहीं हैं, बल्कि ईमानदार राजनीति का एक ब्रांड हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण उन्हें जेल जाना पड़ा। SC के इस फैसले से AAP को और ताकत मिलेगी और हम सुप्रीम कोर्ट के अंतिम आदेश को पढ़ने के बाद आगे की रणनीति बनाएंगे और उन शर्तों को समझेंगे जिनके तहत जमानत दी गई है। अब हरियाणा चुनाव में अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Rashifal 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026